नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ निकाली जागरूकता रैली

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद , सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूरी मै नशा मुक्त भारत थीम पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय की प्राचार्या गरिमा चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन एवं अभियान प्रभारी
सुमेर सिंह लोधी के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो,  नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है, जो नशे को हराएगा, वही सच्चा वीर कहलाएगा” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और नशे की आदत छोड़कर स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने का आग्रह किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी!जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान प्रभारी सुमेर सिंह लोधी ने कहा कि आज के समय में सबसे चिंता की बात है कि पुरुष या महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे भी तेजी से  नशे का शिकार होते जा रहे हैं नशे की वजह से अनेक बीमारियां अपराध और दुर्घटनाएं होती हैं ।नशे की हालत में जो घरेलू क्लेश और लड़ाई झगड़े होते हैं ।इसके बदले में सिर्फ बर्बादी ही मिलती है ।इसलिए अक्सर देखा जाता है की इन्हीं परिवारों के मासूम बच्चे बड़े होकर पूरे समाज के लिए चिंता का सबक बन जाते हैं तथा उचित शिक्षा और अच्छे माहौल के अभाव में या तो सारी जिंदगी में गरीबी से संघर्ष करते हैं या चोरी डकैती बलात्कार और आतंकी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं, इसलिए नशा मनुष्य के संपूर्ण जीवन को निरस बनाकर उसे नष्ट कर देता है।उपस्थित जनमानस को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।इस दौरान शिक्षक अजय कुमार चौबे, सुरजीत सिंह,मनोज कुमार,प्रवीण कुमार उपाध्याय, दीपक हनवत तथा स्कूल स्टॉप की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें