20 रूपये किराये की जगह ऑटो वाले ने मांगे 20 हजार रुपये न देने पर मार दी चाकू

जबलपुर:स्टेंशन तक ले जाने के लिए ऑटो चालक ने सवारी से पहले 20 रूपये किराये की बात की और स्टेंशन पहुँचने पर 20 हजार रुपये मांगने लगे जब सवारी ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर चोट पहुँचा दी ,मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन मे दिनाॅक 8-10-26 को दिलकेश शाह उम्र 25 वषर् निवासी अमरा थाना माडा जिला सिंगरौली ने रिपोटर् दजर् करायी कि आज रात 1-30 बजे जबलपुर आया था जबलपुर से पुना महाराष्ट्र जाने के लिये रेल्वे स्टेशन के लिये निकला था 3 पत्ती चैराहा जबलपुर मे एक आटो वाले को रोका जिसमे ड्राईवर के अलावा सामने एक और युवक बैठा था, उसने आटो वाले से रेल्वे स्टेशन जाने का पैसा पूछा तो बोला कि 20 रूपये लगेगा। वह आटो मे बैठ गया स्टेशन के पास पहुंचा आटो वाले ने स्टेशन के पास वाली रोड मे आटो रोका तथा आटो वाले के साथ बैठा व्यक्ति बोला कि पैसे दे दो तो वह 20 रूपये देने लगा तभी बोले कि 20 हजार रूपये चाहिये, उसने समझाया कि स्टेशन तक आने के लिये 20 रूपये मे बात हुई थी तो 20 हजार रूपये मांग रहे हो। तो आटो चालक एवं युवक दोनो उसके साथ गालीगलौज करते हुये आटो मे बैठे युवक ने चाकू निकालकर बोला कि पैसे दे नहीं तो चाकू मार देंगे। वह भागने लगा तो उक्त युवक ने उसे पकड लिया तथा चाकू से हमला कर दाहिने तरफ कमर मे चोट पहुुचा दी तथा जबरदस्ती उसके जेब से 500 रूपये निकाल लिये। आसपास भीड एकट्ठा होने लगे तो दोनो आटो मे बैठकर भाग गये। रिपोटर् पर धारा 118(1), 126(2), 296 बी, 309(6), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















