शासकीय कार्यों में लापरवाही,17 पटवारी निलंबित, दो की वेतन वृद्धि रोकी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर;फार्मर रजिस्ट्री, बकेट क्लेम, पीएम किसान योजना, किसानों की ई-केवायसी तथा स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर जिले में पदस्थ के 17 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो पटवारियों की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है तथा 164 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।पटवारियों के निलंबन की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा की गई है। अनुविभागीय अधिकारी जबलपुर श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा जबलपुर तहसील के छह और पनागर तहसील में पदस्थ चार पटवारियों को, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी द्वारा शहपुरा तहसील में पदस्थ दो पटवारियों को, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सिहोरा श्रीमती ज्योति परस्ते द्वारा सिहोरा तहसील में पदस्थ दो, मझौली और पोंड़ा तहसील में पदस्थ एक-एक पटवारी को तथा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कुण्डम सुश्री प्रगति गणवीर द्वारा कुंडम तहसील में पदस्थ एक पटवारी को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर निलंबित किया गया है।निलंबन के पहले अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा इन पटवारियों को बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, जिनके जवाब संतोष नहीं पाए जाने के बाद यह कार्यवाही की गई है।निलंबित पटवारियों में जबलपुर तहसील में पदस्थ कपिल तिवारी, अमन चौरसिया, प्रशांत डोंगरे, रोहित पटेल, ओमप्रकाश तिवारी एवं नीलेश यादव, पनागर तहसील में पदस्थ मुकेश मिश्रा, सजल नामदेव, सुरेंद्र कुमार कैथल एवं अभिषेक शर्मा, शहपुरा तहसील में पदस्थ दिलीप सिंह ठाकुर एवं सनिल पटेल, सिहोरा तहसील में पदस्थ निशांत वर्मा एवं हेमा कुम्हरे, कुंडम तहसील में पदस्थ दीपक प्रकाश छत्तर, मझौली में पदस्थ पूनम श्रीवास्तव तथा पोंडा तहसील में पदस्थ रोहित पाठक शामिल हैं।इनके साथ ही जिन दो पटवारियों की असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकी गई है उनमें मझौल तहसील के राहुल पटेल और अभिषेक विश्वकर्मा शामिल हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें