25 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ के गुरुवार को स्लीमनाबाद पहुंचने पर जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया।स्लीमनाबाद थाना की सीमा छपरा ग्राम मै यात्रा के प्रवेश करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी,विधायक प्रणय पांडेय व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर बाइक यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े संदेशों को आमजन तक पहुंचाना बताया गया है।
छपरा से बाइक यात्रा में विधायक प्रणय पांडेय भी भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और बाइक सवार शामिल रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न मार्गों से यात्रा के गुजरने के दौरान स्थानीय लोगों ने रुककर पुष्पवर्षा की और यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक प्रणय पांडेय,विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह,उम्मेद सिंह,रतन गुप्ता, चंद्रशेखर अग्रहरी, रवि दुबे, सुनील गुप्ता, जगदेव पटेल, प्रदीप जैन, शिवशंकर दुबे,सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा, सुदेश सुमन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे है!वही कार्यक्रम व्यवस्था को दुरस्त करने जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, उपयंत्री, सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित रहे!
छात्रावास मे हुआ वृक्षरोपण
यात्रा के स्लीमनाबाद पहुंचने पर कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास स्लीमनाबाद मे वृक्षरोपण किया गया!वृक्षरोपण कार्यक्रम मे पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प दिलाया गया!इसके साथ ही यात्रा का उद्देश्य बतलाया गया!
इसके बाद यात्रा आगे के लिए प्रस्थान कर गईं!
25 दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण हुए वितरित
सेवा संकल्प यात्रा के तहत स्लीमनाबाद मे आर्डीनेस फैक्ट्री कटनी एवं एलिम्को के संयुक्त सहयोग से आर्डीनेंस फैक्ट्री के सीएसआर मद से 25 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये गए!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रणय पांडेय नें कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिलने से उनकी दैनिक गतिविधियाँ सुगम होने के साथ उनकी गतिशीलता आत्मविश्वास एवं आत्मनिभरता को बढ़ावा मिलेगा!दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण केवल सुविधा का माध्यम नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबन ओर सम्मान के साथ जीवन जीने मे सहयोग प्रदान करने का महत्वपूर्ण साधन है!इस दौरान जनपद सीईओ अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजेश पांडेय, राजेश कुमार यादव, उमेश विश्वकर्मा, सहायक यंत्री उमेश हरदानिया,सुशील साहू, जे पी दीवान,पंकज शुक्ला सहित अन्य जन उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















