खितौला में दहेज की मांग से परेसान महिला ने कर लिया जहर सेवन 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शादी में बेटी का पिता अपने सामर्थ्य अनुसार बेटी के ससुराल वालों को उपहार स्वरूप दहेज देता है लेकिन दहेज लोभियों की भूख है कि शांत ही नहीं होती,ऐसा ही एक ताजा मामला खितौला थाना क्षेत्र का आया है जहां पर दहेज की मांग और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने जहर सेवन कर लिया,वहीं पुलिस ने प्रताडित करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर, देवर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला

मामला खितौला थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में दिनंाक 23-6-26 को हेमंत पटेल उम्र 27 वषर् निवासी भीटा खुदर् थाना सिहोरा ने सूचना दी कि उसकी बहन हेमलता पटैल पति अजीत पटैल उम्र 27 वषर् निवासी ग्राम अमगवां थाना खितौला की दिनंाक 23-6-26 की दोपहर लगभग 3 बजे अमगवां अपनी ससुराल में इल्लीमार दवा का सेवन कर ली थी जिसने उसे फोन से बताया था वह बहन की ससुराल जाकर बहन हेमतला को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सिहोरा में भतीर् कराया है। प्राप्त सूचना पर पहुॅची पुलिस द्वारा नव विवाहिता श्रीमति हेमलता पटेल उम्र 26 वषर् निवासी अमगवा खितौला के मृत्युकालीन कथन कायर्पालिक दण्डाधिकारी सिहोरा से कराये गये तथा स्वतः पूछताछ कर कथन लेख किये गये जिसने अपने कथन में बतायी कि दिनंाक 23-6-26 की सुबह से पति अजीत पटेल, देवर सुजीत पटेल, सास सुषमा बाई एवं ससुर लक्ष्मण पटेल द्वारा दहेज के लिये परेशान कर लड़ाई झगड़ा मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे जिससे परेशान होकर खेत में डालने वाली दवाई का सेवन कर लेने से इलाज हेतु भाई हेमंत पटैल एवं पिता चंद्रिका पटेल द्वारा लाकर भतीर् कराया गया है। श्रीमति हेमलता के कथनों के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर, देवर के विरूद्ध धारा 85 बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें