शराब पीने के दौरान विवाद,चाकू से हमला कर युवक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर :सगड़ा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
मामला तिलवारा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 24-6-26 की सुबह राकेश पटैल उम्र 48 वषर् निवासी सगड़ा ने सूचना दी कि वह शादी पाटीर् में हलवाई का काम करता है दिनंाक 24-6-26 की रात पत्नी तथा मझले बेटे पवन पटेल के साथ घर पर था उसका छोटा बेटा अनिल पटेल मेडिकल में अपनी चाय दुकान पर चला गया था बड़ा बेटा शुभम पटेल झमाका चाय दुकान में काम करता हैै जो घर से सुबह 9 बजे दुकान में काम करने चला गया था। रात लगभग 3 बजे वह अपने घर में सो रहा था तभी पड़ौसी दिलीप कुमार पटेल घर आकर बताया कि मैं, शुभम और भीम पटेल के साथ सगड़ा मैदान में बबूल के पेड़ के पास शराब पीने के लिये बैठा था। उसी बीच शुभम और भीम का झगड़ा हो गया तथा भीम ने अपने पास रखा चाकू निकालकर शुभम के वायें पैर की जांघ में मार दिया है शुभम वहीं पड़ा है, वह दिलीप के साथ सगड़ा मैदान गया जहां उसका बेटा शुभम पटैल जमीन पर पड़ा था जिसे वायें पैर की जांघ सेें खून निकल रहा था उसने शुभम से पूछा तो शुभम ने बताया कि भीम पटैल ने चाकू से मार दिया है, उसने दिलीप पटैल के साथ अपने बेटे शुभम पटैल को उपचार हेतु मेडीकल काॅलेज में भतीर् कराया दौरान उपचार के आज सुबह लगभग 8-30 बजे बेटे शुभम पटेल उम्र 25 वषर् की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् क्र. 45/26 कायम कर जांच में लिया गया।
दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक की पी. एम. रिपोटर् तथा मगर् जांच अवलोकन पर पाया गया कि दिनांक 24/06/26 को रात्रि करीबन 2-30 बजे सगड़ा मैदान थाना तिलवारा में दिलीप पटेल, शुभम पटेल और भीम पटैल तीनो निवासी सगड़ा बबूल के पेड के पास शराब पीने के लिये बैठे थे उसी बीच शुभम पटेल और भीम पटेल का झगडा हो गया और भीम ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर शुभम के बांये पैर की जांघ पर मार दिया जिससे शुभम पटेल पिता राकेश पटेल उम्र 25 निवासी सगड़ा की ईलाज दौरान मृत्यू हो गयी हैं।
आरोपी गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने सम्पूणर् मगर् जांच पर आरोपी भीम पटेल निवासी सगड़ा के विरूद्ध धारा 103 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर सरगमीर् से तलाश करते हुये आरोपी भीम पटेल उम्र 33 वषर् निवासी सगडा को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














