संत शिरोमणि महाराज का जीवन हमें देता है त्याग, तपस्या, अहिंसा ओर भक्ति की सीख
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 754 वी जयंती मंगलवार को नामदेव समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई।तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरवारा मैं नामदेव समाज के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से गई।जहां संत शिरोमणि नामदेव महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का आगाज किया गया।शोभायात्रा समूचे नगर का भ्रमण करते हुये कार्यक्रम स्थल पहुँची।जहां पूजा- अर्चना की गई।शोभायात्रा से मानवता की सेवा व कल्याण का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपसरपंच अमित गर्ग ने कहा कि नामदेव समाज की समाजिक जीवन में महती भूमिका रहती है।नामदेव समाज ने समाज को हमेशा सजाने और संवारने का काम किया है ।संत शिरोमणि महाराज का जीवन हमे त्याग, तपस्या, अहिंसा और भक्ति की सीख देता है।हर मनुष्य भगवान की भक्ति करे ,स्वयं की आध्यात्मिक उन्नति करे और मानवता का भी कल्याण करे।संत शिरोमणि नामदेव महाराज प्रेम, सत्य अहिंसा व सद्भाव के प्रतीक थे।
संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने श्रद्धा और भक्ति के माध्यम से जीवों के कल्याण का जो अद्वितीय मार्ग दिखाया वह अनंत काल तक हम सबके जीवन को शुभ प्रकाश और सार्थक दिशा देता रहेगा। कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम के तहत संध्या कीर्तन व रात्रि जागरण किया गया।कार्यक्रम समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान भगवानदास नामदेव,रामकुमार नामदेव,परम लाल नामदेव, उपसरपंच अमित गर्ग,पंच जमुना कोल,सुभाष साहू ,मुकेश नामदेव ,गोविंद नामदेव,भागचंद नामदेव,उत्तम नामदेव,ज्ञानचंद,पंकज नामदेव सहित नामदेव समाज के अन्य जनो की उपस्थिति रही।