आँगनबाडी केंद्रों मे नैनिहालो की गूंजी किलकारियाँ,मनाया गया प्रवेशोत्सव

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :1 से 15 जून तक चले ग्रीष्मकालीन अवकाश का मंगलवार को समापन हुआ!स्कूलों की भांति आँगनबाड़ी केंद्रों मै भी नैनिहालो की किलकारियां गूंजी!मंगलवार से आँगनबाड़ी केंद्र भी खुल गए!आंगनबाड़ी केंद्रों मै प्रवेशोत्सव मनाने महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना बहोरीबंद मै परियोजना अधिकारी सतीश पटेल के द्वारा विशेष नवाचार किया गया!जिस तरह कक्षा पहली से 12 वी तक के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्कूलों मे स्वागत किया गया ओर प्रवेशोत्सव मनाया गया!उसी तर्ज पर बहोरीबंद विकासखंड के सभी आँगनबाडी केंद्रों मे भी प्रवेशोत्सव मनाया गया!आँगनबाड़ी केंद्रों मे मंगल कलश अगवानी कर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया ओर फूल माला पहनाई गई!साथ ही स्वादिष्टक पौष्टिक व्यंजन बच्चों को खिलाया गया!परियोजना अधिकारी सतीश पटेल ने बताया कि स्कूलों की तरह आँगनबाडी केंद्रों मे प्रवेशोत्सव मनाया गया!आँगनबाडी केंद्रों मै विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के जरिये प्रवेशोत्सव मनाया गया!3 से 6 वर्ष के बच्चों को आँगनबाड़ी केंद्र मे नियमित आने ओर शाला पूर्व शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आँगनबाड़ी केंद्रों मे प्रवेशोत्सव मनाया गया!आंगनबाड़ी केंद्रों मे बच्चों को आमंत्रित करने इस बार महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना बहोरीबंद मे अभिनव नवाचार किया गया है!इसके तहत बहोरीबंद के सभी 235 आँगनबाडी केंद्रों मे शाला पूर्व शिक्षा हेतु बच्चों को 16 जून से नियमित आँगनबाड़ी केंद्र आने हेतु हल्दी चावल ओर आमंत्रण पत्र आँगनबाड़ी कार्यकर्ता ओर सहायिकाओ के द्वारा घर -घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर बुलाया गया !बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए घर -घर भेजे गए आमंत्रण पत्र को आकर्षक और मनोहारी स्वरूप में डिजाइन किया गया है।बाल सृजन की ओर एक रचनात्मक कदम चित्रों से सजे आमंत्रण पत्र आंगनबाड़ी केंद्रों मे बच्चों को बुलाने बहोरीबंद विकासखंड मे अनोखी पहल की गईं!क्योंकि आँगनबाड़ी केंद्र सिर्फ शिक्षा का स्थान नहीं, यह बचपन को संवारने की प्रयोगशाला है!हल्दी चावल के साथ संस्कारो की सौगात सिर्फ कागज नहीं, संस्कारो का प्रतीक चावल भी इस आमंत्रण पत्र के साथ दिया जा रहा है!जिससे यह सिर्फ शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि संवेदना ओर संस्कृति का संगम बन जाता है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















