घर-घर जाकर सजकता से करें निर्वाचन नामावली का पुनरीक्षण

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत शुक्रवार को बीएलओ एवं सुपरवाइजर का निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 अंतर्गत जनपद पंचायत बहोरीबंद सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एंव अनुविभागीय अधिकारी श्लोक वाइकर ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचन नामावली का पुनरीक्षण करें तथा कार्य दिवस मे मतदान केंद्र मे उपस्थित रहे तथा दावे आपत्ति प्राप्त करें। मास्टर ट्रेनर्स मनोज गर्ग ने बताया कि निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण 2027 अंतर्गत 1 जनवरी को आधार मानते हुए किया जा रहा है!विकासखंड अंतर्गत कुल 195 मतदान केदो में 12 नवंबर 2026 को प्रारूप प्रकाशन किया गया है तथा प्रत्येक बीएलओ अपने मतदान केंद्र में 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाताओं से दावे आपत्ति प्राप्त करेंगे ।जिसमें 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे मतदाताओं को प्रारूप 6 में नाम जोड़े जायगे। प्रारूप 7 में मतदाताओं से नाम काटने हेतु आवेदन/आक्षेप प्राप्त करना तथा प्रारूप 8 में मतदाताओं के नए एपिक कार्ड, वर्तमान पता में सुधार,मतदाता की लिपिकीय त्रुटि में सुधार एवं दिव्यांगता चिन्हित करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। उक्त प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 को निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा 4 जनवरी 2027 को नवीन पुनरीक्षित निर्वाचन नामावली 2027 अंतिम प्रकाशन किया जाएगा ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायव तहसीलदार राजकुमार नामदेव, राकेश विश्वकर्मा मास्टर ट्रेनर, सीता हल्दकर सुदीप यादव सहित सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें