9 जन शिक्षा केंद्र स्तरों मैं आयोजित हुई 5 वी ओर 8 वी की पुन :परीक्षा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थियों का समय व वर्ष खराब न जाये इसके लिये राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से एक अवसर दिया गया!जिसके तहत 5 वी 8 वी की पुन परीक्षा 16 जून मंगलवार से शुरू हुई!पुन: परीक्षा में मंगलवार को 5 वी 8 वी कक्षा मै बहोरीबंद विकासखंड के 715 विद्यार्थियों को शामिल होना था, लेकिन प्रथम प्रश्न पत्र मे 256 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए!प्रथम प्रश्न पत्र 5 वी व 8 वी दोनों का हिंदी विषय का रहा!बहोरीबंद विकासखण्ड मैं बाकल, सिहुंडी,कौड़िया,बहोरीबंद,कुआं, बचैया,देवरी, तेवरी व स्लीमनाबाद जन शिक्षा केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया!
बीएसी अमित पांडेय ने बताया कि 16 जून से शुरू हुई पुन परीक्षा 23 जून तक चलेगी!कक्षा पांचवीं में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, एवं पर्यावरण की परीक्षा होगी। कक्षा आठवीं में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों की परीक्षा ली जाएगी!
प्रश्न पत्रों के लिए रही सुदृढ व्यवस्था
5 वी ओर 8 वी की पुन परीक्षा मै राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से सुदृढ व्यवस्था बनाई गईं!परीक्षा केंद्रों मै ही आन द स्पाट राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट को खोलकर प्रश्न पत्र निकाले गए ओर परीक्षार्थियों को वितरण किया!परीक्षा केंद्रों मै ही प्रश्न पत्र मिलने की सुविधा से शिक्षकों को भी परेशानी नहीं हुई!
इनका कहना है -प्रशांत मिश्रा बीआरसीसी
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया जहाँ
पुन परीक्षा मे विद्यार्थियों की कम संख्या होने के चलते शाला प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाये जिससे सभी विद्यार्थी परीक्षा शामिल हो व समय खराब होने से बच सके!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















