क्या पुरानी एनएच 7 को भूल गया प्रशासन ?

जबलपुर/सिहोरा:जिस तरह से सिहोरा के मन सकरा में पुरानी एनएच 7 का स्वरूप बिगाड़ कर सड़क से सटाकर होटल बना दी गई इतना ही नहीं सड़क के बीचोबीच पुराई करवा दी गई अब यहां पर होटल आने वालों के वाहन पार्क किये जाते है साथ एक दो पान के ठेले भी रखे हुए हैं,स्थनीय लोगों की मानें तो यहां पर पुरानी सड़क थी लेकिन जबसे एनएच 30 सड़क का निर्माण हुआ है तबसे लेकर पुरानी एनएच 7 से प्रशासन का ध्यान हट गया है।
क्या कर रहे जिम्मेदार ?
हलाकि पुरानी एनएच 7 की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी मुख्य रूप से एनएचएआई की है लेकिन नगरीय क्षेत्र में होने के साथ सिहोरा नगर प्रशासन की भी जिम्मेदारी बनती है की सड़क को सुरक्षित करने के साथ उसकी मरम्मत की जाये।लेकिन जिस तरह से काफी समय से सिहोरा के मनस करा में पुरानी एनएच 7 को एनएचएआई सहित स्थानीय प्रशासन भूल बैठा है उसका फायदा रसूखदार उठा रहे हैं।
इनका कहना है, वैसे तो जिम्मेदारी एनएचएआई की है फिर भी नगरीय क्षेत्र में आने के कारण हमारी भी जिम्मेदारी है, जल्द ही जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
प्रदीप झारिया ,सीएमओ नगर पालिका सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















