वादे के 11 माह बाद भी सिहोरा नहीँ आये सीएम,पिछोर को जिला बनाने की घोषणा से सिहोरा में नाराजगी 

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा : सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर पिछले वर्ष 3 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चले लंबे आंदोलन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल में हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया था। इस आंदोलन के दौरान सिहोरा वासियों ने क्रमिक भूख हड़ताल से लेकर आमरण सत्याग्रह तक के कई चरणों में संघर्ष किया था।
26 दिसंबर 2025 को भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने सिहोरा आने का आश्वासन दिया था, लेकिन लगभग 11 माह बीत जाने के बाद भी उनका यह वादा पूरा नहीं हुआ। वहीं, हाल ही में पिछोर को जिला बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री की स्वयं की सहमति की घोषणा ने सिहोरा वासियों को एक बार फिर निराश और आक्रोशित कर दिया है।इस घटनाक्रम के बाद लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आगामी 18 नवंबर को शाम 7 बजे काल भैरव चौक स्थित मंदिर में एक आवश्यक बैठक बुलाई है। बैठक में सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आगामी संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही आंदोलन को नए सिरे से गति देने और शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए आगे की कार्ययोजना पर विचार किया जाएगा।
समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, कृष्णकुमार कुररिया, मानस तिवारी, नंदकुमार परौहा, अमित बक्शी, रामजी शुक्ला, संतोष वर्मा, संजय पाठक, नितेश खरया, संतोष पांडे एवं जितेंद्र श्रीवास सहित अन्य सदस्यों ने समस्त सिहोरा वासियों से 18 नवंबर को आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें