लाइट चालू करो नहीं तो सब स्टेशन जला देंगे,बिद्युत कर्मियों के साथ मारपीट

जबलपुर:बिद्युत कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालो के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है, मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्रों के है।
पहला मामला
पहला मामला थाना कोतवाली का है पुलिस के अनुसार दिनाॅक 3-5-26 की दरम्यिानी रात में उखरी विघुवितरण उपकेन्द्र में विवाद की सूचना पर पहुचंी पुलिस को नारायण प्रसाद कोष्टा उम्र 50 वषर् निवासी शताब्दीपुरम उखरी रोड ने रिपेाटर् दजर् करायी कि वह वतर्मान में 33/11 के व्ही उखरी उपकेन्द्र में शहर संभाग पश्चिम मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर में कायर्रत है । दिनांक 02.05.2026 को 33/11 के व्ही उखरी उपकेन्द्र में रात्री 12 से 08 बजे तक अपनी ड्युटी में कायार्रत् था इस दौरान अपनी ड्युटी के लगभग रात करीब 12.00 बजे लगभग 15 से 20 अज्ञात लोग उपकेन्द्र का मेन गेट कुदकर नियंत्रण कक्ष के अंदर अनाधिकृत रूप से आ गये और सभी लोग बोले की कौन है ड्युटी में अपने अधिकारी को बुलाओ और उसके साथ सभी ने हाथ घूसो से मारपीट करते हुये पीठ, सिर,ं गाल में चोट पहुंचा दी उनमें से एक अज्ञात लडके ने मटके से पानी लेने वाला स्टील का डंका उठाकर उसे बाये हाथ की कोहनी के पास मार दिया। अज्ञात व्यक्तियो द्वारा नियंत्रण कक्ष में व्ही सी व्ही कन्ट्रोल पैनल का हैडल घूमाकर 33 के व्ही जबलपुर 2 फीडर बल पूवर्क बंद कर दिया गया। जिससे उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के व्ही यू 1 ,यू 2, यू 3, यू 4 चारो फिडर बंद हो गये जिससे इन फीडरो के अन्तगर्त आने वाले क्षेत्रो के करीब दस हजार उपभोक्ताओ की विधुत आपूतीर्, उसके द्वारा चालू किये जाने तक, लगभग 20 मिनिट के लिये बंद रही। उसके बाद वे लोग बाजू में स्थित विजय नगर डिविजन के कायार्लय में चले गये। उसके द्वारा अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई । रिपोटर् पर धारा 115(2),191(2), 132, 221 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दूसरा मामला
वहीँ दूसरा मामला थाना माढेाताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनाॅक 2-5-26 को संतोष कुमार पुतर्े उम्र 35 साल निवासी ग्राम पड़रिया पोस्ट बरबटी थाना बरगी ने रिपोट्र दजर् करायी कि वह वतर्मान में सहायक अभियंता म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी संधारण विजय नगर में कायर्रत है। दिनांक 01.05.2026 को रात करीब 11 बजे विद्युत सब स्टेशन माढ़ोताल में सब स्टेशन ऑपरेटर दीपक सोनी तथा लाइन मैन भागचंद यादव तथा ऑपरेटर राहुल वमार् रात्रि ड्यूटी पर थे। माढ़ोताल विद्युत सब स्टेशन में बिजली सुधार कायर् चल रहा था, इसलिए लाइट की सप्लाई बंद थी। ऑपरेटर दीपक सोनी कायार्लय में था तथा लाइन मैन भागचंद यादव तथा ऑपरेटर राहुल वमार् लाइन सुधार कायर् कर रहे थे। उसी दौरान अंकित साहू, राजेश यादव अन्य दो साथियों के साथ आये और सीधे कायार्लय के अंदर घुसकर ऑपरेटर दीपक सोनी के साथ लाइट क्यों बंद है कह कर गालीगलोज् करते हुये मारपीट करने लगे। बोलने लगे कि लाइट चालू करो नहीं तो सब स्टेशन जला देंगे व कायार्लय में रखे कंप्यूटर का ब्च्न् तथा मॉनीटर डंडा मार कर तोड़ दिये। अंकित साहू और राजेश यादव ने डंडे से मारपीट की जिससे दीपक सोनी के दाहिने हाथ और सिर में, पीठ में चोट लगी। उसी दौरान करीब 10-15 अन्य लोग भी आ गये जिनमें से कुछ लोगों ने हाथ-घूँसों से मारपीट की। जब लाइन मैन भागचंद यादव तथा ऑपरेटर राहुल वमार् बीच-बचाव करने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद वे ऑपरेटर दीपक सोनी को बाइक में बैठा कर उखरी सब स्टेशन ले गये और वहां भी मारपीट की। दिनांक 02.05.2026 को दीपक ने बताया कि दाहिने हाथ में जहाँ चोट लगी है, । सभी ने मारपीट एवं विवाद करते हुये शासकीय कायर् में बाधा डाली है। रिपोट्र पर धारा 296ए, 115(2), 351(3), 191(2), 191(3), 221, 132, 324(4), 140(3) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















