युवाओं व देश के सदैव आदर्श रहे है स्वामी विवेकानंद, सामूहिक सूर्य नमस्कार से दिया गया योग का सन्देश
कटनी/स्लीमनाबाद(सुग्रीव यादव ); स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे शुक्रवार को मनाई गई।इस दौरान स्कूलो मैं सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।स्लीमनाबाद स्थित शासकीय पंडित विष्णु दत्त पौराणिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक डेढ़ घंटे तक विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न स्टेप की। इसके साथ ही प्राणायाम भी किया।सुबह 9 बजे वंदे मातरम् गायन किया गया।मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया।मंच से प्रसारित निर्देश पर विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। तीन बार सूर्य नमस्कार की सभी 12 स्टेप करवाई गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य उइके मेडम,जन शिक्षक डॉ दिलीप त्रिपाठी, सविनय तिवारी सहित शिक्षकों की उपस्थिति रही।
शासकीय महाविद्यालय मैं हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार-
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मैं सूर्य नमस्कार आयोजित हुआ।योग अपनाकर स्वस्थ जीवन में रहे स्वामी विवेकानंद जंयती पर सभी ने मिलकर योग का संदेश देने का प्रयास किया है।इस दौरान प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने कहा कि सभी योग को अपनाकर जीवन को स्वस्थ बनाएं। योग शरीर को निरोगी रखता है। जीवन की ललक जगाता है। उर्जा से सराबोर करता है। आज योग की आवश्यकता है। हम स्वामी विवेकानंद को भी याद करते है। स्वामी विवेकानंद सदैव युवाओं और देश का आदर्श रहे है।इस दौरान डॉ प्रीत नेगी,डॉ प्रीति यादव,डॉ शैलेंद्र जाट,अनिल शाक्य,डॉ रंजना वर्मा,अंजना पांडेय ,गोरेलाल यादव ,कमलेश चौधरी सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बन्धी स्टेशन ,ठाकुर बुध्द सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी मैं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसमे विद्यार्थियों, अधिकारी व अन्य लोगों ने एक साथ तीन बार सूर्य नमस्कार किया । सूर्य नमस्कार की विभिन्न 12 स्टेप दोहराई गई। सबसे अंत में प्राणायम किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।इस दौरान सरपंच सुश्री काजल रजक, उपसरपंच सुशील कुशवाहा, बीआरसी प्रशांत मिश्रा,प्राचार्य मनोज हळदकार पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर,महेंद्र सिंह ठाकुर ,रामलाल यादव, पूरन लाल असाटी, लखन लाल उपाध्याय, सीताराम रजक, दिनेश झारिया, सारिका ठाकुर, रिचा बड़गैंया, अखिल मिश्रा, नवनीत सोनी, नर्मदा चक्रवर्ती सहित विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।
इधर
बहोरीबंद तहसील क्षेत्र मे मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस-
बहोरीबंद- स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे शुक्रवार को बहोरीबंद तहसील क्षेत्र मे मनाई गई।इस दौरान स्कूलो मैं कार्यक्रम आयोजित हुए।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ा मर्दानगढ़ मैं सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरू किया गया।जहां सबसे पहले वंदे मातरम गायन किया गया फिर राज्यस्तरीय कार्यक्रम जिसमे मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया व सूर्य नमस्कार की 12 स्टेप करवाई गई।इस दौरान प्राचार्या इंदु पांडेय,पूर्व प्राचार्य राजेंद्र राय,शिक्षक अर्चना पटेल ,संतोष पांडेय,काशी राम विश्वकर्मा,प्रकाश पांडे,गीता अनुरागी,अजय गोस्वामी सहित स्टॉफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।