रानीताल में पंडाल की आड़ में जमा था जुआफड़,7 जुआड़ियों से 1 लाख 20 हजार 200 रूपये जप्त

जबलपुर; जुआफड़ में दबिश देते हुए पुलिस ने 7 जुआड़ियों को गिरफ्तार करते हए 1 लाख 20 हजार 200 रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को आज दिनॉक 22-9-2026 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताल गेट न. 1 के सामने गणेश पण्डाल के सामने कुछ जुआडियान ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), को सूचना की तस्दीक करते हुये सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सूचना की तस्दीक करायी गयी। सूचना सही पाये जाने पर योजनाबद्ध तरीके से एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया, (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर (भा.पु.से.), के नेतृत्व में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य एवं थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज द्वारा हमराह स्टाफ योजनाबद्ध तरीके से रानीताल गेट न. 1 के सामने गणेश पण्डाल के सामने दबिश दी जहॉ कुछ जुआडियान ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, पूछताछ पर सभी ने अपने नाम संजय राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी रानीताल गेट न. 1 प्यारेलाल बाबा के पास लार्डगंज, राहुल चौबे उम्र 38 वर्ष निवासी जगदीश अखाडे के पीछे रानीताल, सत्यम श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी यादव कालोनी के पास, देवेन्द्र कुमार सोंधिया उम्र 33 वर्ष निवासी रानीताल गेट न. 1, नवीन टेंट हाउस, आशीष पटेल उम्र 44 वर्ष निवासी रानीताल गेट न. 1 के पास, शिवा यादव उम्र 36 वर्ष निवासी एकता चौक गढा, गोविंदा सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी सूजी मोहल्ला गोहलपुर बताये। जुआडियों के पास एक फड़ से नगद 1 लाख 20 हजार 200 रूप्ये तथा ताश के 52 पत्ते धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका– जुआडियों के पकडने में एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया, (भा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह ठाकुर (भा.पु.से.), के नेतृत्व में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य एवं थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज थाना लार्डगंज के प्रधान आरक्षक हरिओम मिश्रा, राजेन्द्र सिलावट, आरक्षक राहुल, थाना विजय नगर के प्रधान आरक्षक सुरेश दुबे, रामेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















