10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार

जबलपुर:अन्नपूर्णा वेयरहाउस मझौली में हुई गेहूं की हेरा-फेरी धोखाधड़ी के मामले मे एक और 10 हजार रूपये का फरार ईनामी आरोपी अमन पाण्डे को मझौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) द्वारा फरार ईनामी उद्घोषित आरोपी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिले में पदस्थ समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहत तथा राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस (मुख्यालय) सूर्यकांत शर्मा एवं एस0डी0ओ0पी0 सिहोरा आदित्य सिंहारिया (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली अपूर्वा चौरसिया के नेतृत्व में 10 हजार रूपये के फरार ईनामी आरोपी को पकड़ा गया है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझोली अंतर्गत माँ अन्नपूर्णा वेयर हाउस 102, पिपरिया जहाँ केंद्र कोड पर गेहूं उपार्जन के दौरान 5168.70 क्विंटल गेहूं (कीमत लगभग 1,35,67,837.50 रुपये) की हेरा-फेरी और धोखाधड़ी की गई थी।कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी के प्रतिवेदन पर थाना मझोली में अपराध क्रमांक 265/26, धारा 316(2), 316(5), 318(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।प्रकरण में आरोपी अमन पांडे काफी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी लगातार हर संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी। प्रकरण मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा 10 हजार रूपये का नगद ईनाम उद्घोषित किया गया था।प्रकरण में फरार आरोपियेां की तलाश हेतु विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया । विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि धोखाधड़ी के प्रकरण मे फरार आरोपी अमन पांडे क्षेत्र में देखा गया है जो कहीं भागने की फिराक में है।सूचना पर थाना प्रभारी मझौली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुये फरार ईनामी आरोपी अमन पाण्डेय पिता गुलाब पाण्डेय उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बुधुआ थाना मझगवां हाल प्रज्ञा विहार कालोनी वार्ड न. ।। खितौला थाना खितौला को अभिरक्षा में लेते हुये थाना मझौली अपराध क्रमांक 265/26 धारा 316(2), 316(5), 318(2), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल निरूद्ध कराया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका-फरार ईनामी आरोपी को पकडने में थाना मझौली .अपूर्वा चौरसिया, उनि. एन एल रजक, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डेय, आरक्षक रोहित जैन, आरक्षक सुनील कौशल, आर. हेमंत शर्मा, आर. सतेन्द्र , आर. शुभम, महिला आरक्षक प्रतिमा शर्मा आरक्षक देवराज की सराहनीय रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














