शराब पीने के था आदि,रेलवे स्टेंशन के लिए निकला लेकिन नाले में मिला शव 

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा:खितौला में आज सुबह के समय एक अज्ञात व्यक्ति का नाले के अंदर शव मिलने की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास प्रयास शुरू कर दिए थे,मामला खितौला थाना अत्यंत हीरो एजेंशी के सामने नाले का है जहाँ पर आज 11 बजे के करीब एक व्यक्ति का शव नाले के अंदर पड़ा हुआ मिला,जिसका शरीर पूरी तरह अकड़ चुका था।

शराब पीकर सोया सुबह नाले में मिला शव 

ए एस आई बुद्धदेव सिंह ने बताया की मृतक की पहचान कमलेश लरिया पिता हीरालाल लारिया निवासी बजरंग नगर करमेता कटंगी रोड थाना माढ़ोताल जिला जबलपुर  के रूप में हुई है,जांच के दौरान मिले सीसीटीव्ही फुटेज में एक व्यक्ति नाले की बगल की पट्टी में रात के समय लेटा हुआ दिखाई दे रहा है जो की नशे और नींद की हालत में पट्टी से नाले में गिर गया और रातभर नाले में पड़े होने के कारण उसकी मौत हो गई थी, बताया जा रहा है की मृतक शराब पीने का आदि था और जबलपुर से ट्रेन के माध्यम से सिहोरा पहुँचा था, सिहोरा पहुँचकर जमकर नशाखोरी की और सिहोरा से खितौला स्टेशन की तरफ जाते समय रविवार की रात खितौला मोड़ में नाले के समीप बनी पट्टी में लेट गया औऱ करवट लेते समय नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई, फिलहाल शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें