विधायक बरकड़े ने स्वच्छता कर्मी बहनों के चरण पखारकर किया सम्मान 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा का मंगलवार को सिहोरा नगर आगमन हुआ। यात्रा के अवसर पर रुक्मणी पैलेस में स्वच्छता कर्मी बहनों का क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकडे ने चरण पखार कर सम्मान किया गया।तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा प्रयागराज में स्वच्छता कर्मी भाई-बहनों के सम्मान की प्रेरणादायी पहल से प्रेरणा लेते हुए सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े ने स्वच्छता कर्मी बहनों के चरण पखारकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मी बहनों के श्रम,सेवा और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। चरण पखारकर सम्मान करने का यह भावुक दृश्य कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र रहा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में युवा साथियों द्वारा सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। सांसद दुबे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास
,सबका प्रयाश चरितार्थ हो रहा है। कार्यक्रम में जबलपुर सांसद आशीष दुबे,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार पटेल,पूर्व विधायक दिलीप दुबे,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दुबे
,जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी भाजपा जिला महामंत्री राजेश दाहिया, जिला उपाध्यक्ष अनुपम सराफ,हरिसिंह,राजा मोर,माधव मिश्रा,शिशिर पांडें,नगर मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल,पवन गुप्ता,कृष्ण शेखर सिंह,रूपेश पटेल,आशीष पटेल,नीलू बाजपेयी,सत्यप्रकाश खरे,अरुण जैन,अंकित तिवारी,शशांक पांडे,पलाश दुबे,आयूष सेठी,रिऋभ द्विवेदी,सुग्रीव सेन,हेमंत खरे,सजल कुररिया,गीता पटेल,ज्योति पटेल,साधना साहू,,सारिका साहू,दुखिया बाई,दीपक दत्त दुबे,रीता शुक्ला,लकी उपाध्याय,ज्योति चक्रवर्ती,गौरा देवी विश्वकर्मा,विजय जानवानी,वर्षा ठाकुर,लीला बर्मन,आनंद श्रीवास,शिवम चौरसिया,सुप्पी बर्मन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें