ऑडिट ऑफिसर सहित उसके सहयोगी को लोकायुक्त ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

जबलपुर/नरसिंहपुर:समिति के ऑडिट में आपत्ति न लगाने के बदले मांग 20 हज़ार रुपये की घूस मांगने वाले घूसखोर ऑडिट ऑफिसर सहित उसके सहयोगी को लोकायुक्त ने 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक अशोक कुमार पटेल निवासी ग्राम मेघ तहसील गोटेगांव जिला नरसिहपुर जो सेवा सहकारी समिति बरहटा का वर्ष 25-26 का ऑडिट, विभागीय ऑफिसर राजेंद्र सिंह कार्यालय उप आयुक्त सहकारीता के द्वारा किया जा रहा है,समिति बरहटा का ऑडिट करने एवं ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदक ने भ्रस्टाचार की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह ₹8000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपी राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर की उपस्थिति में सहआरोपी अमित श्रीवास्तव को कार्यालय विपणन सहकारी समिति मर्यादित नरसिहपुर में आज दिनांक 21 सितंबर को 8000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1)B,13(2) एवं 61( 2) बीएन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीँ
ट्रैप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














