टीईटी के विरोध में शिक्षकों नें भरी हुंकार,एक द्विवसीय सामूहिक उपवास व रैली निकाल जताया विरोध

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश भोपाल के प्रांतीय आवाहन पर जिला इकाई कटनी के बैनर तले शिक्षकों नें सरकार के विरुद्ध टेट को लेकर सामूहिक उपवास रखा!बारिश के बीच भी शिक्षक टेट के विरोध को स्थल पर डटे रहे!जिलाध्यक्ष सुशील दुबे व शिक्षकों द्वारा द्वारा बताया गया कि शिक्षकों की पांच प्रमुख मांग वर्तमान में सेवारत शिक्षकों को टेट परीक्षा से मुक्त रखा जावे ,अध्यापक शिक्षक संवर्ग को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा उपाधि की गणना करके पेंशन ग्रेच्युटी और अवकाशों के नगदी करण का लाभ दिया जावे । अव्यावहारिक ईअटेंडेंस बंद की जावे व लंबित हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान किया जावे!अध्यापक शिक्षक संवर्ग के 12- 24 वर्ष में प्रथम द्वितीय लंबित क़मोन्नति आदेश शीघ्र जारी किए जावे!उक्त मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।
कार्यक्रम में टेट फॉर्म न भरने का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से सभी ने सौगंध खाते हुए दृढ़ निश्चय किया की जब तक संगठन प्रमुख नहीं कहते हम फॉर्म नहीं भरेंगे!आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने शासन से मांग की है कि वह शीघ्र प्रस्ताव पारित करके केंद्र भेजें ताकि वहां से शीघ्र  पात्रता परीक्षा से मुक्ति मिल सके!हमारे शिक्षक 20-25 साल की नौकरी करने के बाद  भी 1 सितंबर 2025 को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने 2010 के पूर्व सभी शिक्षकों को  टेट परीक्षा पास करना अनिवार्य किया है!तब से सभी शिक्षक जबरन थौपी गई टेट परीक्षा का विरोध कर रहे हैं और शासन से लगातार बातचीत ,ज्ञापन धरना आंदोलन के माध्यम से अपनी बात कह रहे हैं!शासन से अनुरोध है अध्यापक शिक्षक संवर्ग की समस्याओं का निराकरण किया जावे जावे, समस्याओं का निराकरण न होने पर सम्पूर्ण म०प़० में भूख हड़ताल आमरण अनशन किया जावेगा!इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, प्रांतीय संग़ठन मंत्री मौजी लाल चक्रवर्ती, शैलेंद्र सिंह बघेल  नरेश सोनी,पंकज मेहरा,राधा मैडम, बाल मुकुंद त्रिपाठी जी, हरेंद्र सैनी, शारदा प्रसाद यादव, जीपी राठौर, कंधी लाल यादव, कमलभान सिंह, रामकृपाल हालदार, रवि शंकर पटेल ,जी बी चौधरी ,सुख चैन प्रसाद यादव संध्या तिवारी उर्मिला दहिया विजय कुमार हल्दकार सहित बड़ी संख्या मै शिक्षकों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें