जनपद उपाध्यक्ष खेमा सदस्यों नें जनपद अध्यक्ष के खिलाफ की आवाज बुलंद

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : जनपद पंचायत बहोरीबंद मै जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल ओर जनपद सीईओ के बीच मची तनातनी अभी भी जारी है!जनपद अध्यक्ष के द्वारा जनपद सीईओ की तानाशाही को लेकर विगत सात दिनों से धरना प्रदर्शन जनपद पंचायत के सामने कर रहे है!जनपद अध्यक्ष के इस धरने को पहले सपा तो सोमवार को भीम आर्मी नें भी समर्थन देते हुए धरना मै शामिल हुए!सोमवार को सातवे दिन के धरना मै जहाँ जनपद सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गईं वही सख्त अल्टीमेटम भी दिया गया कि यदि जनपद सीईओ को नहीं हटाया जाता तो अब चक्काजाम किया जायेगा!

जनपद उपाध्यक्ष खेमा सदस्यों नें अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर को सौंपी शिकायत

अभी तक जहाँ जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल जनपद सीईओ के विरुद्ध तानाशाही,मनमानी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे!वही सोमवार को जनपद अध्यक्ष के खिलाफ जनपद उपाध्यक्ष खेमा के सदस्य भी मैदान मै उतर आये!
उपाध्यक्ष सोनम चौधरी सहित सदस्यों नें जनपद अध्यक्ष की मनमानी को लेकर कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है!उपाध्यक्ष व सदस्यों नें बताया कि 16 सितंबर 2026 को जनपद सभागार मै आयोजित समीक्षा बैठक मै सभी जनपद सदस्यों के साथ विकासखंड विभाग प्रमुख मौजूद थे!बैठक का एजेंडा जनपद उपाध्यक्ष व अन्य सदस्यों के द्वारा दिया गया था!जब एजेंडे से बात शुरू हुई तो जनपद अध्यक्ष आक्रोश मै आकर गलत तरीके से एजेंडे मै बात करने लगे!सदस्यों नें उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने अपशब्द भाषा का प्रयोग करके जनपद सभागार मै सामान्य सभा की बैठक छोड़कर कुछ सदस्यों के द्वारा बाहर चले गए!इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता मै सामान्य सभा की बैठक एजेंडा के सभी बिंदुओं मै पूरी हुई!इस प्रकार अध्यक्ष के द्वारा बैठक को अमान्य बताकर धरना करना /कार्यों मै बाधा, प्रस्तावों पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई की जा रही है, जो मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1993की धारा 44 के विपरीत है!इसलिए जनपद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता मै आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक मै 16 जनपद सदस्यों द्वारा पारित वैध कार्रवाई को मान्य कर लागू करें!जनपद अध्यक्ष के खिलाफ पूर्व मै शिकायत की जा चुकी है!
अध्यक्ष के द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है साथ ही जनपद के अधिकारी -कर्मचारियों से को भी अपशब्द बोला जाता है ओर प्रताड़ित किया जाता है!जिस कारण सभी सदस्य गण परेशान है ओर भय का माहौल बना हुआ है!
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष सोनम चौधरी, विधायक प्रतिनिधि राजेश चौधरी, जनपद सदस्य प्रकाश गुप्ता, पुष्पा दुबे, मालती हल्दकार,जया सेंगर,प्रतिमा बाई सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें