नया समाचार
स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन मै ट्रेनों का स्टापेज़ होना नितांत आवश्यक बिजली बिल के बड़े बकायादारों से करें राशि वसूली ओर उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली की सुविधा करें प्रदान चिकिन खरीदते समय चिकचिक,कीमत को लेकर हुये विवाद पर जीजा-साले पर प्राणघातक हमला,साले की पुल से नीचे फेंक कर कर दी हत्या मझगवाँ के नुंजा में बातचीत के लिए बुलाकर कर दी युवक की हत्या,नाराज परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम  ग्वाल बाबा धाम में कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा और विशाल भंडारा सम्पन्न,हजारों श्रद्धालु शामिल 9 वर्ष पूर्ण कर 10 वें वर्ष में प्रवेश किया निमास में 26 छात्र-छात्राओं के खोले गए निःशुल्क बैंक खाते,साइबर फ्रॉड व नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक

स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन मै ट्रेनों का स्टापेज़ होना नितांत आवश्यक

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ग्राम विकास संघर्ष समिति के द्वारा स्लीमनाबाद मै विभिन्न ट्रेनों के स्टापेज़ को लेकर जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम से भेंटकर रेलमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा!सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि 10 मार्च को रेलवे के अधिकारियों ने एक पत्र रेल्वे के आंदोलन कर्ताओं को दिया था जिसमे  गाङी नं.11265 – 11266 जबलपुर अंबिकापुर और 11651 – 11652 जबलपुर सिगरौली इंटरसिटी के प्रायोगिक ठहराव के लिए आश्वासन दिया गया और रीवा इतवारी का सप्ताह मे तीन दिन  प्रायोगिक ठहराव दिया गया था लेकिन अभी तक दो ट्रेन अंबिकापुर -जबलपुर एवं सिगरौली इंटरसिटी का किसी प्रकार का निराकरण नही किया गया!वही रेलवे द्वारा यह कहा जाता है कि स्लीमनाबाद स्टेशन से राजस्व 1135 /36 है जबकी मेल एक्सप्रेस के ठहराव के लिए 16672 खर्च होता है !
स्लीमनाबाद में नाम के लिए 6 जोङा ट्रेन और एक मेमो ट्रेन का स्टॉपेज है जिसमें तीन ट्रेन दिन में है सुबह और शाम बाकी तीन जोङा ट्रेन रात में है!जिस कारण राजस्व में बढ़ोतरी नही है! यदि दिन में तीन जोड़ा ट्रेन जबलपुर और कटनी जाने के लिए स्लीमनाबाद मे ठहराव हो जाये तो निश्चित राजस्व में बढ़ोतरी होगी पूर्व में कोरोना काल के समय इंटरसिटी विंध्याचल इन ट्रेनों का राजस्व देख लिया जाए!स्लीमनाबाद स्टेशन से सैकड़ो गांव  लगे हुए है!स्लीमनाबाद स्टेशन तहसील का दर्जा प्राप्त स्टेशन है फिर भी सुविधाओं के लिए तरस रहा है!वही डीआरएम कमल कुमार तलरेजा द्वारा यह कहा गया कि आपके क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि यदि प्रयास करे तो ये सफलता प्राप्त हो सकती है हमारे द्वारा सकारात्मक प्रस्ताव भेजे गए है जिसके सीध्र ही निष्कर्ष किया जाएगा। स्लीमनाबाद स्टेशन के विकास और सुविधाओ पर भी हुई मै बताया गया कि  स्लीमनाबाद स्टेशन के विकास के लिए कुछ कार्य प्रस्तावित है जो जल्द कार्य चालू किए जाएंगे!इस दौरान ग्राम विकास संघर्ष समिति अध्यक्ष पंडित प्रदीप त्रिपाठी, दीपक तिवारी, अजय विश्वकर्मा,डा महेंद्र दुबे,दीनू पांडे, अमरदीप साहू,शेख महबूब,अखिलेश खरादी, विजय साहू,मदनसिह ठाकुर, गंगाधर बङगैया, कमला कुम्हार सहित अन्य जन मौजूद रहे!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें