सिहोरा में नहर विभाग पर गलत तरीके से चुनाव करवाने का आरोप,एसडीएम को सौपा ज्ञापन

जबलपुर/सिहोरा :दस अगस्त 2026 के दिन नहर सदस्य के संपन्न हुए चुनाव पर ग्रामीण किसानों ने सवालिया निशान खड़े करते हुए नहर विभाग पर गलत तरीके से चुनाव करवाने के आरोप लगाये हैं,किसानों ने आज एसडीएम सिहोरा को एक लिखित शिकायत सौपते हुए चुनाव निरस्त करवाने की मांग की है।किसानों का आरोप है की नहर विभाग/(जल ससांधन विभाग कार्यालय क्रमांक 04 में जो चुनाव कराये गये थे विना सूचना के गलत तरीके से कराए गए है इसलिए चुनाव निरस्त किये जाये।साथ ही दोबारा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की है।

किसानों के आरोप
सिहोरा एसडीएम को एक लिखित शिकायत देते हुए किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया की विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया साथ ही चुनाव प्रक्रिया में नहर विभाग के नियमों का पालन नहीं किया,मतदाताओं को चुनाव की उचित सूचना समय पर नहीं दी गई और गुपचुप तरीके से प्रक्रिया पूरी कर ली गई। चुनाव अधिकारियों द्वारा निष्पक्षता से कार्य न करके एक विशेष पक्ष को लाभ पहुंचाया गया है।

ये रहे मौजूद
वहीं शिकायत देते समय ,मुकेश सूर्यवंशी विधानसभा अध्यक्ष बसपा सीहोरा,सचिन बंशकार विधानसभा उपाध्यक्ष बसपा सिहोरा मुकेश कुमार पटेल ,पवन पटेल जुनवानी कला,रामरतन पटेल,राजेंद्र प्रसाद पटेल ,ब्रजेन्द्र पटेल,राहुल पटेल ,पुरषोत्तम पटेल,केशव पटेल ,वीरेंद्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















