श्रमिकों के बच्चों के लिए बढ़ाई गई छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय अंतर्गत श्रम कल्याण संगठन ने बीड़ी, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह, मैगनीज, क्रोम और माइका खदान श्रमिकों के बच्चों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 31 अगस्त थी, उसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया गया है। वहीं पोस्ट-मैट्रिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तय की गई है। योजना के तहत पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को 1,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। नवीन प्रावधानों के अनुसार पात्र विद्यार्थी एक मेरिट-बेस्ड के साथ-साथ एक या उससे अधिक वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप के लिए भी पात्र होंगे। इस योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिक परिवार की प्रतिमाह आय 21,000 रुपये अथवा अधिकतम 2,52,000 रुपये वार्षिक निर्धारित है। केंद्रीय कल्याण आयुक्त नवीन वैद्य ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक वेबसाइट (https://scholarships.gov.in) पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें