पहले दी गालियां फिर चलाई गोली,दहशत फैलाने फेंक दिया सुअरमार बम 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:विवाद करते हुये पहले गालियां दी फिर गोली चलाई और आरोपी फरार हो गए,तो वहीं रात्रि के समय दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने घर के बाहर सुअरमार बम फेंक कर फरार हो गए,मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्र पाटन और घमापुर के हैं,

दुनाली बंदूक से फायर कर आरोपी फरार 

पहला मामला थाना पाटन का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ल दिनंाक 6-9-26 की रोहित सिंह लोधी उम्र 25 वषर् निवासी ग्राम कटरा बेलखेड़ा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह खेती किसानी करता है दिनांक 5-9-26 को शाम उसके भैया राहुल सिंह लोधी का गांव के अजय सिंह लोधी, जितेन्द्र लोधी के साथ ठाकुर ढाबा ग्राम कटरा बेलखेड़ा के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद वह एवं उसका चचेरा भाई कृष्णपाल लोधी और चाचा वीर सिंह लोधी सभी कृष्णपाल के घर के सामने सड़क किनारे खड़े थे उसी समय वहां पर अजय सिंह लोधी व जितेन्द्र लोधी दोनों अजय लोधी की कार आई 10 से वहां पर आये और कार में बैठे बैठे ही दोनों एक राय होकर शाम वाले झगड़े की बात पर उसके भैया राहुल लोधी को गाली गलौज करने लगे, राहुल भैया ने गालियां देने से मना किया तो वाद विवाद बढ़ गया और अजय लोधी ने भैया राहुल लोधी को डराने के लिये अपनी गाड़ी में रखी 12 बोर दुनाली बंदूक कार से बाहर निकालकर ऊपर आसमान की तरफ किया बातों बातों में अजय लोधी के हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया और बंदूक की गोली उपर की तरफ चली, गोली चलने से किसी को चोट नहीं आई। फिर दोनों अपनी 12 बोर दुनाली बंदूक लेकर कार से भाग गये। अजय लोधी अपनी कार में हमेशा बंदूक लेकर चलता है अजय लोधी व जितेन्द्र लोधी ने उसके भाई राहुल लोधी के साथ गाली गलौज की तथा अजय लोधी से उतावलेपन में गोली चल गई जिससे उसके भाई राहुल का जीवन संकटापन्न हो गया । रिपेाटर् पर धारा 296(बी), 125, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सुअरमार बम फेंकने वाले आरोपियों की तलाश

वहीँ दूसरना मामला थाना घमापुर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 5-9-26 की रात रामकुमार बेन उम्र 45 वषर् निवासी गोपाल होटल घमापुर ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मजदूरी करता है दिनांक 5-9-26 की रात लगभग 1-50 बजे परिवार सहित घर में सो रहा था तभी ईंट पत्थर उसके घर में फैंकने की आवाज आई उसके बाद बम फटने की आवाज आई, खिड़की से देखा शनि रजक, मनी रजक, चिन्ना, अभिषेक उसके घर पर ईंट पत्थर व सुअरमार बम फैंक कर भाग गये, बम के अवशेष घर के सामने पड़े है। पड़ौसी धीरज गौड़ के यहां भी घर के बाजू में दीवाल में भी सुअरमार बम फैंके हैं। रिपोटर् पर चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 5 विस्फोटक पदाथर् अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें