गुरु का सम्मान सर्वोपरि, यें देवताओं के तुल्य है पूज्यनीय

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की जन्मजयन्ती को शिक्षक दिवस के रूप मे स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे मनाया गया !
स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कूड़ा मर्दानगढ़ मभी शिक्षक दिवस मनाया गया!कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या इंदु पांडेय ने कहा कि शिक्षा का कार्य जीवन को बदलने का कार्य है, उसे रूपांतरित करने का कार्य है। इसलिए जीवन में परिवर्तन की नींव रखने वाले शिक्षक अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। हम सभी में जो कुछ गुण विकसित हुए हैं उनके पीछे हमारे शिक्षकों का ही हाथ है। इस तरह हम देखते हैं कि समाज को निर्मित करने का काम शिक्षकों ने ही किया है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में इसीलिए मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने एक सामान्य शिक्षक से आगे बढ़कर आचार्य कुलपति उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति तक देश का नेतृत्व किया और मार्गदर्शन किया।
शिक्षक दिवस पर गुरु की महिमा का वर्णन दोहावली से किया।कहा कि गुरु की ऊर्जा सूर्य सी,अम्बर सा विस्तार,गुरु की गरिमा से बड़ा,नही कही आकार।गुरु का सानिध्य ही जग मैं है उपहार,प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े मूरत हो तैयार।
सभी छात्र-छात्राओं को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय मै अध्ययनरत छात्र -छात्राओ
के द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार भेट कर सम्मान किया ।
इस दौरान संतोष पांडेय, अर्चना पटेल,गीता अनुरागी,श्वेता पट्टा,रेखा ,सौरभ अग्रवाल , शिव शक्ति सिंह, राकेश पटेल ,इंद्रजीत सिंह,नितेश पटेल,सुखपाल पतेल,रंजीत पटेल राजेंद्र पटेल, रवींद्र पटेल,राकेश पटेल, भानू प्रताप,अनिल नायक,अमिल खान सहित छात्र -छात्राओ की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















