समरसता संकल्प अभियान से समानता, समसरता, मानवता ओर सामाजिक एकता का दिया गया संदेश

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वी जयंती के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा समरसता संकल्प अभियान यात्रा निकाली जा रही है!
समसरता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का आगाज रविवार को स्लीमनाबाद के आश्रित ग्राम हरदुआ से हुआ!
जहाँ यात्रा आगे स्लीमनाबाद से होते हुए तिहारी, भरदा बड़खेड़ा, कूडन होते हुए बहोरीबंद पहुंची!विभिन्न स्थानों पर यात्रा का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने कलश यात्रा में सहभागिता कर संत रविदास के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संकल्प लिया।कलश यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति, श्रद्धा ओर सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और यात्रा के स्वागत में अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया।स्लीमनाबाद मे यात्रा का मंगल कलशों के साथ भव्य अगवानी की गईं!जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह नें कहा कि समसरता संकल्प अभियानआयोजन का उद्देश्य संत शिरोमणि रविदास के समानता, समरसता, मानवता ओर सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आपसी सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।
समाज मे प्रेम ,सौहार्द व समरसता का भाव जगे इसके लिए पूरे मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आमजन को जोड़ने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है।हम सब को मिलकर एक अच्छा प्रदेश बनाने का संकल्प ले और उसने समरसता के माध्यम से गांव में सामाजिक एकता को बनाए रखें।इसके बाद यात्रा आगे तिहारी, भरदा बड़खेड़ा, कूडन होते हुए बहोरीबंद पहुंची!सोमवार को यात्रा कुआँ से शुरू होगी जो रुपनाथ धाम, बाकल, पटोरी होते हुए कूड़ा मर्दानगढ़ पहुंचेगी!वही मंगलवार को यात्रा से तिंगवा से प्रारम्भ होगी ओर पहरुआ मे यात्रा का समापन होगा!इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला,एडीओ जे पी दीवान, सचिव शीला केवट, चंद्रभान चौधरी, मनोहर पटेल सहित जन अभियान परिषद ,महिला एवं बाल विकास विभाग ,पंचायत व पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















