धक्का लगने पर प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:मोटर सायकल का धक्का लगने की बात पर से आरोपियों ने प्राणघातक हमला कर सिर गाल और आंख में चोट पहुँचा दी वहीँ घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।मामला थाना हनुमानताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनंाक 7-9-26 की रात मारपीट में घायल रिहान एवं मोह. जुनैल थाना आये जिन्हें तत्काल उपचार हेतु विक्टोरिया ले जाया गया, रिहान को चोटे अधिक होने से मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। मोहम्मद जुनैल उम्र 20 वषर् निवासी गली नम्बर 11 आजाद नगर मोहरिया ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है दिनंाक 6-9-26 को रात लगभग 11 बजे अपने खाला के लड़का रिहान के साथ मोटर सायकल से नई बस्ती गोहलपुर जा रहे थे चारखम्बा चैगड्डा के पास रूके थे, बाद मोटर सायकल में बैठकर मोटर सायकल पीछे करते समय वहां खड़े तनवीर उफर् नौसाद को गाड़ी का धक्का लग गया इसी बात पर तनवीर उफर् नौसाद गाली गलौज करते हुये गाड़ी देखकर निकालने के लिये कहा, उसने व रिहान ने गालियां देने से मना किया तो तनवीर उफर् नौसाद व तनवीर का भाई सोहेल दोनेां गाली गलौज करने लगे तनवीर उफर् नौसाद ने जान से मारने की नियत से बका से हमलाकर रिहान के सिर में तथा सोहेल ने चाकू से हमलाकर उसके गाल में आंख के नीचे चोट पहुॅचा दी। रिपेाटर् पर धारा 109(1), 296(बी), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें