श्री राधा कृष्ण मंदिर गंज में हर्षोल्लास से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। रामलीला मैदान के सामने स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज में पूर्ण हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। सुबह से ही दर्शन हेतु भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा मंदिर परिसर ‘राधे-राधे’ व ‘जय कन्हैय्या लाल की’ के जयकारों से गूंजता रहा।जन्माष्टमी के अवसर पर श्री राधा कृष्ण के श्री विग्रह एवं बाल रूप को आकर्षक वस्त्र, अलंकार और ताजे फूलों से सुसज्जित किया गया था। मंदिर परिसर में नयनाभिराम झांकी सजाई गई, जिसमें मथुरा, गोकुल और वृंदावन की लीलाओं को सुंदर रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

सज धजकर विराजे श्री राधा कृष्ण

रात्रि 9 बजे से भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक मंडलियों ने एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।मध्य रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ महाआरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाआरती के पश्चात भगवान को झुला झुलाया गया और माखन-मिश्री तथा पंजीरी का भोग लगाकर धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी श्यामनारायण अग्निहोत्री, पीयूष अम्निहोत्री एवं मंदिर समिति के अशोक दीक्षित, प्रमोद अग्रवाल, नरेश शर्मा, राजू दीक्षित, तेजराव डफरे, सुरेश पालीवाल, बबन शर्मा, नितिन शर्मा, योगू शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय खंडेलवाल, राजेश मदान, मोहन मदान, बबलू अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की बधाई देकर आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें