दरौली की मूकबधिर महिला की हत्या का कब होगा खुलासा?

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा:दो अक्टूबर के दिन खितौला के दरौली में एक मूकबधिर महिला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई,इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।तो वहीं घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत के साथ आक्रोश भी बना हुआ है ,ग्रामीणों का कहना है की जबतक आरोपी पकड़े नहीँ जाते तब तक क्षेत्र में दहसत बनी रहेगी।तो वहीं वारदात के आज तीन दिन होने के हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक आरोपियों की गर्दन तक नहीं पहुँच पाये। घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।वहीं पुलिस का कहना है की जांच जारी है जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

यह है मामला 

मामला 2 अक्टूबर 2026 का है जब खितौला थाना अंतर्गत आने वाली दरौली कला निवासी मूकबधिर महिला लक्ष्मी साहू पति रामदास साहू उम्र 50 वर्ष की दिनदहाडे हत्या करने के बाद आरोपियों ने घर पर चोरी की और फरार हो गए।वारदात के बाद आज तीसरा दिन है लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं,बताया जा रहा है की मृतिका जन्म से ही बोल नहीँ सकती थी इसके साथ ही दो साल पहले लकवा लगने के कारण चल भी नहीँ सकती थी महिला जब दोपहर के समय घर पर अकेले थी और महिला का पति काम से पड़ोस के गांव केवलारी गया हुआ था जबकि उसका बड़ा बेटा गांव में ही काम कर रहा था जो की दोपहर 12 बजे घर आया था उसके जाने के बाद घरमें  आरोपियों ने महिला की हत्या कर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।वारदात के बाद क्षेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है,

इनका कहना है,सरगर्मी से आरोपियों की तलाश जारी है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

आरपी मिश्रा,सब इंस्पेक्टर थाना खितौला

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें