कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 224 वारंट किए गए तामील

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर कराई गयी कांबिंग गस्त में कई वर्षों से फरार मामलों के 224 वारंट तामील किये गए।

ये आरोपी गिरफ्तार 

वहीं पुलिस द्वारा गस्त के दौरान  पकड़े गये अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 24 आरोपी, 7 बॉटल एवं 96 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा 47 लीटर कच्ची शराब जप्त,पकड़े गए अवैध हथियार लेकर घूमते 4 आरोपी, 4 चाकू जप्त।’पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)’ द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर दिनॉक 3-10-26 की रात्रि 9 बजे से आज दिनॉक 4-10-26 की रत्रि 2 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2  पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4  अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  अखिलेश तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है।
कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 112 गैर म्यादी वारिटयों एवं 83 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 29 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 बॉटल एवं 96 पाव देशी/अंग्रेजी शराब तथा 47 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी है।इसी प्रकार कांबिंग गस्त के दौरान चाकू रखकर घूमते हुए 4 आरोपियों को पकडा जाकर 4 चाकू जप्त किये गये।इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें