जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को
जबलपुर,जिला समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होगी। सांसद श्री आशीष दुबे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।बैठक के लिए तय किये गये एजेंडा में ग्रामीण विकास और पंचायतीराज, कृषि एवं किसान कल्याण, जल संसाधन, पीएचई, पशुपालन एवं डेयरी, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, युवा मामले एवं खेल, पर्यटन, सहकारिता, आवास एवं शहरी मामले, बिजली, यातायात, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों को शामिल किया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















