नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार, तथा श्री कृष्णमूर्ति मिश्र, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कुशल मार्गदर्शन में 12 सितम्‍बर शनिवार को जिला न्यायालय-जबलपुर, तहसील व्यवहार न्यायालय-सिहोरा एवं पाटन में वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।विभिन्न न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी प्रकरण, धारा 138 लिखित परक्राम्य अधिनियम के प्रकरण, हिन्दु विवाह अधिनियम एवं अन्य वैवाहिक मामलें, धारा 144 भा.ना.सू.सं., घरेलू हिंसा, विद्युत अधिनियम संबंधी मामलें, बैंक ऋण बकाया वसूली, दूरसंचार विभाग बकाया वसूली नगर पालिका निगम संपत्तिकर, जलकर, उपभोक्ता प्रभार आदि का उभयपक्षों के मध्य आपसी सहमति एवं समझौता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
उक्त नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण हेतु समस्त प्रकार के लगभग 3560 लंबित प्रकरण रैफर किए/रखे गए हैं, इसी प्रकार लगभग 38650 प्रीलिटिगेशन प्रकरण रखे गए हैं, जिनके निराकरण के लिए जिला न्यायालय-जबलपुर, तहसील व्यवहार न्यायालय-सिहोरा एंव पाटन सहित कुल 77 खंडपीठों का गठन किया गया है।उक्त नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर, उपभोक्ता प्रभार के मामलों में समझौता करने पर श्रेणीवार छूट दी जा रही हैं, इसी प्रकार विद्युत विभाग द्वारा भी विद्युत चोरी, अनाधिकृत उपयोग व अन्य विद्युत प्रकरणों में भी श्रेणीवार छूट दी जा रही हैं।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर ने समस्त आम जनता से विनम्र अपील है कि वे नगर पालिका निगम द्वारा तथा विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही छूट का लाभ लेवें तथा 12 सितम्‍बर शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर, विभिन्न न्यायालयों में लंबित व प्रीलिटिगेशन प्रकृति के अपने अधिक-से-अधिक प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण कराकर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें