राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान:जिले के 3.89 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

जबलपुर,राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून को किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु के कुल 3 लाख 89 हजार 226 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 2468 पल्स पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 4936 वैक्सीनेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा हाईरिस्क क्षेत्रों, ईंट-भट्टों सहित अन्य स्थानों के बच्चों तक पहुंचने के लिए 30 मोबाइल टीम तथा 106 ट्रांजिट टीम तैनात की गई हैं।रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 40 विशेष टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें जबलपुर से आने एवं जाने वाली सभी ट्रेनों में सवार होकर सतना एवं नर्मदापुरम स्टेशन तक यात्रा कर रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।अभियान के पर्यवेक्षण के लिए जिले में 363 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को पल्स पोलियो बूथ बनाया गया है। अभियान के प्रथम दिवस इन बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु के सभी बच्चों को निःशुल्क पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह व सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अभियान के प्रथम दिवस ही निकटतम पल्स पोलियो बूथ पर ले जाकर “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, आशा कार्यकर्ता अथवा एएनएम से संपर्क किया जा सकता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














