भूकंप:अफगानिस्तान सहित भारत के जम्मू-कश्मीर से दिल्ली NCR तक महसूस किए गए झटके

अफगानिस्तान सहित भारत के जम्मू-कश्मीर से दिल्ली NCR तक भूकंप के झटके महसूस किए गए,खबरों की मानें तो शनिवार शाम अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का एक पावरफुल भूकंप आया है,जिसके तेज झटके उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर से दिल्ली NCR तक कई हिस्सों में महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश इलाका था और इसकी गहराई जमीन के 215km अंदर दर्ज की गई. शाम के वक्त आए इन तेज झटकों के कारण कई इलाकों में लोग सुरक्षा के लिहाज से तुरंत अपने घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए. राहत की बात ये है कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भारत में इस भूकंप के कारण अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी बड़े बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंचने की कोई खबर सामने नहीं आई है
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














