ट्रक की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:बेलगाम ट्रक ने मोटरसाईकिल को जोरदार टक्कर मार दी घटना में पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई,मामला थाना शहपुरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 23-6-26 की रात गुरू कृपा पेट्रोल पम्प के सामने शहपुरा में एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को एक व्यक्ति मृत अवस्था में रोड़ पर पड़ा था मौके पर उपस्थित सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 32 वषर् निवासी चैकीताल ने बताया कि दिनंाक 23-6-26 को वह अपने रिश्तेदार राजेश गौड़ एवं अनिल गौड़ के साथ टाईल्स माबर्ल का काम करने मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन एम 6113 से बिलपठार गया था काम करने के बाद हम लोग मोटर सायकल से अपने घर ग्राम नटवारा जा रहे थे मोटर सायकल वह चला रहा था बीच में राजेश गौड़ तथा पीछे अनिल गौड़ पीछे बैठा था शाम 7-15 बजे जैसे ही हम लोग गुरू कृपा पेट्रोल पम्प शहपुरा के पास पहॅुॅचे तभी नटवारा तरफ से ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9638 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिसके कारण पीछे बैठे उसके चाचा ससुर अनिल गोड़ के सिर के उपर से चढा दिया जिन्हें सिर में गम्भीर चोटें आने से अनिल गौंड़ उम्र 40 वषर् निवासी नटवारा की मौके पर मृत्यु हो गयी, ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। रिपोटर् पर धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें