नर्स के घर मे फेंके सुअरमार बम,आरोपी फरार

जबलपुर :दिन के समय आरोपियों ने धमकी दी और रात होते ही नर्स के घर मे सुअरमार बम फेंककर आरोपी फरार हो गए,मामला थाना अधारताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 23-6-26 की रात श्रीमति प्रीति सिंह उम्र 34 वषर् निवासी व्हीकल मोड़ पटैल नगर अधारताल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह शीतल छाया हास्पिटल में नसिर्ंग का काम करती थी दिनंाक 22-6-26 को सुबह लगभग 9 बजे घर के बाहर थी तभी पड़ौस में रहने वाले प्रिंस साहू एवं दक्ष राजपूत उसके घर के पास से निकले और पुरानी मकान संबंधी विवाद के कारण उसे धमकी देते हुये बोले कि आज रात तेरे घर में बम फिकवायेंगे तो उसने उनकी बातों को अनसुना कर दिया था और अपने काम मंे लग गयी थी। रात लगभग 12 बजे वह एवं पति अविनाश सिंह, सास प्रमिला सिंह एवं बच्चे घर में सो गये थे रात लगभग 2-15 बजे एक स्कूटी में दक्ष राजपूत एवं एक अन्य व्यक्ति आया, दक्ष राजपूत ने उसे गाली गलोज करते हुये कहा कि तुम प्रिंस साहू से दुश्मनी ली हो अब उसका शबक झेलो कहते हुये पीछे बैठे लड़के ने उसके घर के अंागन में 3 सुअरमार बम फैंके जो फूटकर बिखर गये, आवाज सुनकर बाहर निकली तो दक्ष राजपूत अपने साथी के साथ स्कूटी जैसी गाड़ी से भाग गया। रिपोटर् पर धारा 288, 296, 3(5) बीएनएस तथा 3, 5 विस्फोटक पदाथर् अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















