मझगवां पौड़ी में गांव-गांव बिक रही पैकारी,एमआरपी रेट से ज्यादा कीमत में बिक रही शराब

इस ख़बर को शेयर करें

 

 

जबलपुर/सिहोरा:जिले के सिहोरा में आबकारी उपनिरीक्षक जरूर बदलें हैं, यहां तक कि शराब ठेकेदार भी बदल गए लेकिन मझगवां और पौड़ी कला शराब दुकान में अभी भी एमआरपी रेट से ज्यादा कीमत में शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।

गांव ,गाँव बिक रही अवैध शराब 

सूत्रों की मानें तो मझगवां और पौड़ी शराब दुकानों से कई ग्रामों में पैकारी रूपी अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है,हलाकि इस बात की जानकारी जिम्मेदारों को होते हुए भी कार्यवाही के नाम पर रश्म अदायगी कर दी जाती है।जिसके चलते अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र में खूब फल फूल रहा है।

पैकारी ने बढ़ाई बेकारी

आज भी गांव पैकारी के रोग से मुक्त नहीँ हो पाये, महिलाओं का कहना है की पैकारी रूपी अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव के युवा और किशोर सहित बुजुर्ग भी शराब के नशे के आदि होकर काम धंधा में नहीँ जाते जिसके चलते गांव में पैकारी के कारण बेकारी(काम धंधे में न जाकर झगड़ालू होते जा रहे हैं) बढ़ती जा रही है।

इनका कहना है, वैसे तो कार्यवाही जारी है आंगे भी जारी रहेगी,जल्द ही इन दोनों दुकानों पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

आबकारी उपनिरीक्षक सिहोरा, आर एस मरावी

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें