शारदीय नवरात्रि की आहट के साथ ही शहर में देवी आराधना की तैयारियां तेज

सिहोरा– शारदीय नवरात्रि की आहट के साथ ही शहर में देवी आराधना की तैयारियां तेज होने लगी हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए जहां सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियां पंडालों को सजाने की तैयारी में जुटी हैं वहीं दूसरी ओर मूर्तिकारों के यहां मिट्टी से मां दुर्गा की प्रतिमाएं आकार ले रही हैं।मूर्तिकारों के हाथों की कला से शहर में धीरे-धीरे नवरात्रि का माहौल बनने लगा है।
आकर्षक रुप देने में लगे कलाकार
मिट्टी के ढेर से शुरू होने वाला यह सफर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा तक पहुंच गया है । मूर्तिकार बारीकी से प्रतिमाओं की बनावट,चेहरे के भाव,आभूषण और अन्य कलात्मक पहलुओं पर काम कर रहे हैं। प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने के लिए रंग-रोगन और सजावट की तैयारी भी की जा रही है। हर प्रतिमा में कलाकार अपनी मेहनत, अनुभव और श्रद्धा का रंग भर रहे हैं।
मिट्टी से बन रहा है आस्था का श्रृंगार
नवरात्रि का पर्व मूर्तिकार और कुम्हार पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कला को जीवित रखते हुए मातारानी की प्रतिमा को अंतिम रूप देने दिन रात एक कर रहे है। उनके लिए हर प्रतिमा महज मिट्टी की आकृति नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है।नगर में रेस्ट हाऊस के समीप,पुराना बस स्टेड के अलावा चौपड़ा मोहल्ला,बाबाताल,खितौला रोड़ में मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे है मंदिरों से लेकर पंडालों तक मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां तेज होंगी और जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय होगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















