सर्व पितृ मोक्ष आमवस्या,सैनिको ,ऋषियो ,देवताओ सहित पितरो का किया तर्पण

भगवान दिन साहू छिंदवाड़ा: सँस्कृत पुसतोकोउन्नति सभा द्वारा संचालित सन्त श्री आशाराम जी आश्रम खजरी में आज सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन सैनिको ,ऋषियों ,देवताओं और पितरो का वैदिक रूप से तर्पण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । इस अवसर पर खजरी आश्रम के संचालक जय राम भाई ने बताया कि हम सभी ऋषि मुनि ,देवगण ,पितरो सहित देश की रक्षा के लिए सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के भी ऋणी है ।

उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही श्राद्ध है । हमारे पूर्वजों ने हमे जन्म दिया ,नाम दिया ,गोत्र दिया शरीर दिया । सब दिया ही दिया है उनके मोक्ष की कल्याण की कामना करना हम सभी का परम् कर्तव्य भी है । कार्यक्रम में हजारों साधकों ने उपस्थित दर्ज की । आश्रम प्रबन्धक द्वारा योग्य ब्रहामणों की व्यवस्था की गई थी । इसके पूर्व श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित सन्त श्री आशाराम जी गुरुकुल और श्री योग वेदांत सेवा समिति ने पितृ पक्ष के दौरान शहर में हजारों राहगीरों को निशुल्क भोजन( हलवा और पुलाव) वितरण किया गया ।

पूज्य बापूजी के आशिर्वाद से इस प्रकार के आयोजन देश भर के 550 आश्रमो में सम्पन्न हुआ ।गुरुकुल के पूर्व संचालक सतीशचन्द्र मिश्रा और खजरी आश्रम के पूर्व संचालक हरीष मक्कड़ के मोक्ष हेतु भी तर्पण किया । इस पावन पर्व पर लिंगा आश्रम में भी जरूरत मदो के लिए भण्डारा प्रसाद का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शुभम जैन ( गोल्डमैन ) और गायत्री परिवार के ओमी साहू उपस्थित रहे ।स्थानीय शक्ति हाऊस में भी रानी इंदुमती और ज्ञानदा देवी का विधिवत वैदिक रूप से श्राद्ध किया गया । इस दैवीय कार्य मे समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,खजरी आश्रम के संचालक जय राम भाई ,गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ,सोमनाथ पवार ,तुकाराम जी ब्रम्हचारी साध्वी नीलू बहन , साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ,सुभाष इंगले ,पी आर शेरके ,धनाराम सनोडिया ,शम्भूदयाल साहू ,विमल शेरके ,निर्मिला पटेल ,शकुंतला कराडे ,कृष्ण राठौर ,छाया परसाई ,योगिता पराड़कर आदि ने सेवाए दी । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















