पहले दरवाजे में मारी लात,फिर महिला पर पत्थर से प्राणघातक हमला

जबलपुर: महिला पर पत्थर से प्राणघातक हमला कर आरोपी फरार हो गए।मामला थाना रांझी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनाॅक 3-5-26 को श्रीमति बबीता अहिरवार को सिर मे आयी चोट के कारण शासकीय रांझी अस्पताल लाये जाने की सूचना पर पहुचंी पुलिस को श्रीमति बबीता बेहोश की हालत मे मिली जिसे उपचार हेतु विक्टोरिया रिफर कर दिया गया, विक्टोरिया से मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। घायल के पति ओमप्रकाश सोमकुंवर उम्र 56 वषर् निवासी आजाद नगर गोकलपुर ने बताया कि रात 11-30 बजे कुछ लोग अनिल यादव के घर के तरफ से लडाई झगडा करने के बाद उसके घर में आकर दरवाजे पर लात मारे, हमने दरवाजा खोला तो देखा कि लड्डू, आकाश, टकला एव छोटू अन्ना घर के सामने खडे होकर बिना कारण के उसके एवं उसके परिवार के साथ गालीगलौज कर रहे थे, उसने एवं पत्नि ने गालीगलौज करने से मना किया तो चारो ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट की तथा लड्डू ने जान से खत्म करने की नीयत से पत्थर उठाकर उसकी पत्नि बबीता के सिर पर मारकर चोट पहुंचा दी जिससे उसकी पत्नि बबीता बेहोश होकर गिर पडी, उसके बेटे वह अन्य ने आकर बीच बचाव किया तो चारो वहाॅ से भाग गये। रिपोटर् पर धारा 296बी, 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















