जबलपुर के गोसलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,एनएच 30 में यात्रियों से भरी बस पलटी,200 मीटर दूर गिरा ट्रेक्टर चालक

जबलपुर :यात्रियों से खचाखच भरी बस हाइवे में सरपट दौड़ रही थी तभी गोसलपुर के पेट्रोल पंप समीप लापरवाह बस चालक ने सामने जा रहे गेंहू से भरे ट्रेक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही ट्रेक्टर चालक लगभग 200 मीटर दूर जाकर गिरा तो वहीँ ट्रेक्टर और बस एनएच 30 में पलट गई ,घटना आज सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है।घटना में एक तरफ जहां ट्रेक्टर की ट्राली में लोड गेंहू सड़क पर ही फैल गया तो वहीँ यात्रियों से भरी बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई,घटना के बाद राहगीरों की मदद से घटना में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।
यह है घटनाक्रम
वहीं बताया जा रहा है की आज सुबह 10 बजे के लभगग गोसलपुर के नेशनल हाइवे 30 में सिहोरा से गोसलपुर की तरफ गेंहू लेकर जा रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 20 ए सी 0372 को पीछे से जबलपुर की तरफ जा रही बस क्रमांक एमपी 20 पी ए 9849 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए क्रॉसिंग के दौरान बस ने ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मार दी घटना में टकराकर दोनों वहां पलट गए इस हादसे में बस में सवार 39 लोग घायल बताये जा रहे हैं, घटना में 21 घायलों को सिहोरा अस्पताल और 18 को गोसलपुर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















