एसडीएम के बाबू को 30 हजार रुपये की घूस लेते हुए eow ने किया गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:गुरुवार के दिन तेंदूखेड़ा एसडीएम के बाबू को रिश्व्त लेते हुए जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है,वहीँ मीडिया के सामने आते ही आवेदक ने एसडीएम की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि ईओडब्ल्यू फिलहाल पकड़े गए स्टेनो से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने एसडीएम के बाबू सौरभ यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी स्टेनो एक कॉलोनी निर्माण के नक्शे और उससे जुड़ी स्थल निरीक्षण रिपोर्ट की फाइल को आगे बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। ईओडब्ल्यू की इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया eow ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है।

एसडीएम की भूमिका पर भी सवाल

वहीं यह पूरी कार्रवाई तेंदूखेड़ा निवासी संजय राय की शिकायत पर आधारित थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कॉलोनी निर्माण के प्रस्तावित नक्शे पर विभागीय रिपोर्ट लगवाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था, लेकिन लंबे समय से उनकी फाइल को लटकाया जा रहा था। जब उन्होंने इस बारे में संपर्क किया, तो स्टेनो सौरभ यादव ने काम के बदले रिश्वत की मांग रखी। परेशान होकर संजय राय ने जबलपुर ईओडब्ल्यू से संपर्क किया और साक्ष्यों के साथ अपनी शिकायत दर्ज कराई। ईओडब्ल्यू ने शिकायत की पुष्टि होते ही जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार की, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।इस मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है कि शिकायतकर्ता ने मीडिया के सामने एसडीएम की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, ईओडब्ल्यू फिलहाल पकड़े गए स्टेनो से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में यदि किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें