जबलपुर के गोसलपुर में लगी भीषण आग, जबलपुर सहित तीन तहसीलों से बुलानी पड़ीं फायर बिग्रेड

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:गोसलपुर में आज ने ऐसा तांडव मचाया की आग पर काबू पाने के लिए सिहोरा ,मझौली पनागर सहित जबलपुर तक से दमकल वाहनों को बुलाना पड़ा उसके बाद भी अभी तक आग पर पूरी तरह काबू पाने पानी का छिड़काव किया जा रहा है,बताया जा रहा है कि आज दोपहर के समय नरवाई में लगी आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया,तब कहीँ जाकर कुछ राहत मिल पाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था,बताया जा रहा है की जहाँ पर आग लगी उससे कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप और गैस गोदाम भी है हलाकि प्रशासन के प्रयास से बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह है मामला 

मामला गोसलपुर के खिन्नी रोड़ स्तिथ अन्नपूर्णा वेयरहाउस के समीप ईको बायोमास फ्यूल प्लांट में शुक्रवार की दोपहर भीषण अग्नि हादसा हो गया बताया जाता है की प्लांट प्रबंधन के द्वारा बड़ी मात्रा में गेहूं की नरवाई से बने रोल गट्टे खुले रूप में एकत्रित किए गए थे जिनमे अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया घटना की सूचना मिलते ही कटनी जबलपुर सिहोरा पनागर मझौली से लगभग एक दर्जन दमकल वाहन और टैंकरों के माध्यम से आग को काबू में किया गया बाहर रखे गेंहू नवाई के गठे पूरे जलकर खाक हो गए आग वेयरहाउस में स्थित प्लांट में भी जा पहुंची जहां पर मशीनों द्वारा बने प्लेट्स जलकर खाक हो गए मशीनों को भी काफी नुकसान हुआ है गौरतलब है की प्लांट के चारो ओर लगभग 10 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल होना चाहिए जिसके ऊपर इरिगेशन ड्रिप सिस्टम होना चाहिए परंतु यह नहीं था नीचे रख नरवाई के गठठो के ऊपर से विद्युत केबल लाइन भी गुजरी हुई है जिससे सुरक्षा के नियमों की घोर अनदेखी की गई नाही आपातकालीन स्थिति में आग से निपटने के लिए रेत की बाल्टिया वाटर कैनन सिस्टम उपलब्ध नहीं था ना ही प्लांट में कोई साइड इंजीनियर था अप्रशिक्षित लोगों से कार्य कराया जा रहा था प्लांट प्रबंधन की लापरवाही से घटित अग्नि हादसा से जहां एक और दहशत फैल गई वहीं प्लांट के ठीक बाजू से संचालित पेट्रोल पंप और स्थित गैस गोदाम में भी आग लगने का खतरा पैदा हो गया था परंतु सतर्कता से गैस गोदाम और पेट्रोल पंप को सुरक्षित बचा लिया गया घटना के बाद मौके पर सिहोरा एसडीएम श्रीमती ज्योति परस्ते तहसीलदार रूपेश्वरी कुंजाम एसडीओपी आदित्य सिंघारिया टीआई गाजीवती पुसाम नायब तहसीलदार जयभान सिंह ऊइके मौके में पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की है।फिलहाल प्रशासन के प्रयास और दमकलों के दम के साथ जियोमीन के टैंकरों की बदौलत आग पर काफी हद काबू पा लिया गया।

बड़ा हादसा टला 

वहीं बताया जा रहा है की जहाँ पर आग लगी थी उससे कुछ दूरी पर पेट्रोल पंप और गैस गोदाम भी है,यदि यहाँ पर आग पहुँच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।फिलहाल सिहोरा प्रशासन की सूझबूझ और दमकलों सहित टैंकरों के दम पर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।खबर लिखे जाने तक पानी का छिड़काव किया जा रहा था और मौके पर  सिहोरा एसडीएम अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद थीं ।

इनका कहना है,आग किस बजह से लगी फिलहाल पता नहीँ लग पाया है,लेकिन आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

एसडीएम सिहोरा, ज्योति परस्ते

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें