फास्ट फूड को कहें अलविदा,पौष्टिक आहार से सँवारें अपनी सेहत

As you eat food, so will your body and mind become,
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते और धीरे -धीरे बीमारियों को न्यौता दे देते हैं, वैसे देखा जाये तो जिंदगी में फास्ट फूड हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनते जा रहे है। *पिज्जा, बर्गर, 🍕चाउमीन, मोमोज, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे खाद्य पदार्थ स्वाद में भले ही अच्छे लगते हों,* लेकिन इनका बार-बार सेवन हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। *विशेषकर युवतियों को अपने खान-पान के प्रति जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही स्वस्थ शरीर, शांत मन और ऊर्जावान जीवन का आधार है।*
*फास्ट फूड के नुकसान*
फास्ट फूड में अक्सर अधिक मात्रा में तेल, नमक, चीनी और कैलोरी होती है, जबकि शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्त्व कम होते हैं। इसका नियमित और अधिक सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
1. *पाचन संबंधी समस्याएँ:* अधिक तला-भुना और मसालेदार भोजन पाचन को प्रभावित कर सकता है तथा कब्ज और एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है।
2. *ऊर्जा में कमी:*
पोषक तत्त्वों की कमी के कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है।
3. *स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव:*
अत्यधिक फास्ट फूड खाने से मोटापा, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
4. *पोषक तत्त्वों की कमी:*
फास्ट फूड के अधिक सेवन से शरीर को मिलने वाले विटामिन, खनिज और फाइबर की मात्रा कम हो सकती है।
5. *एकाग्रता पर प्रभाव:*
असंतुलित खान-पान से शरीर और मस्तिष्क को आवश्यक पोषण नहीं मिल पाता, जिससे पढ़ाई और दैनिक कार्यों में एकाग्रता प्रभावित हो सकती है।
*पौष्टिक आहार के फायदे*
जिस प्रकार एक मजबूत इमारत के लिए मजबूत नींव आवश्यक होती है, उसी प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार आवश्यक है। हमारा भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि शरीर को शक्ति, ऊर्जा और स्वस्थ रखने का माध्यम है।
1. *शरीर को मिलती है ऊर्जा:* दाल, रोटी, चावल, दूध और मौसमी फल शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
2. *रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है:*
हरी सब्जियाँ, फल, दालें और मेवे शरीर को आवश्यक विटामिन एवं खनिज देते हैं, जो रोगों से बचाव में सहायक हैं।
3. *पाचन रहता है अच्छा:*
फाइबर युक्त भोजन जैसे सलाद, फल, साबुत अनाज और हरी सब्जियाँ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
4. *मस्तिष्क को मिलता है पोषण:*
संतुलित आहार मस्तिष्क के बेहतर कार्य, स्मरणशक्ति और एकाग्रता को बनाए रखने में सहायक होता है।
5. *शरीर का समुचित विकास:*
प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और अन्य पोषक तत्त्व शरीर की वृद्धि, हड्डियों की मजबूती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
*आइए, आज से कुछ अच्छे संकल्प लें!*
– बाहर के जंक फूड की जगह घर का ताजा और पौष्टिक भोजन अपनाएँ।
– प्रतिदिन मौसमी फल और हरी सब्जियाँ खाएँ।
– पर्याप्त पानी पिएँ और भोजन समय पर करें।
– भोजन में दाल, अनाज, दूध, दही, फल और मेवों को उचित स्थान दें।
– स्वाद के साथ-साथ भोजन की पौष्टिकता का भी ध्यान रखें।
*याद रखें ! हमारा शरीर ईश्वर की अनमोल देन है। इसकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। केवल स्वाद के लिए नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए भोजन करना सीखें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और सकारात्मक विचारों का विकास होता है।*
आइए, संकल्प लें कि हम स्वयं भी पौष्टिक आहार अपनाएँगे और अपने परिवार एवं समाज को भी स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करेंगे।
याद रहे स्वस्थ आहार अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँ और अपने जीवन को ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मकता से भर दें।*
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















