शिक्षा के संदेश के साथ गूंजा स्लीमनाबाद, ग्रेस मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षा दिवस

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – शिक्षा वह प्रकाश है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करके जीवन को उज्ज्वल बनाती है, इसी संदेश के साथ दिनांक 11 नवंबर बुधवार को ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल स्लीमनाबाद में शिक्षा दिवस बड़े उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर शिक्षा के नारों और जागरूकता के संदेशों से गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना से हुई, जो पूरी तरह से शिक्षा के महत्व पर केंद्रित रही। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रार्थना के माध्यम से शिक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया और समाज में शिक्षा की अलख जगाने का आह्वान किया।
स्लीमनाबाद और तेवरी में निकली जागरूकता रैली
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्लीमनाबाद एवं तेवरी में भव्य जागरूकता रैली निकाली। हाथों में शिक्षा के संदेश लिखे बैनर-पोस्टर लिए विद्यार्थियों ने नारे लगाकर लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। रैली के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि शिक्षित व्यक्ति ही जागरूक, सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकता है। रैली को देखकर नगरवासियों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।रैली को एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी ने संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में शिक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी भी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें, अनजान लिंक और कॉल से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अपने माता-पिता और पुलिस को दें।
प्राचार्य ने दिया चरित्र निर्माण का संदेश
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए, तभी समाज आगे बढ़ेगा।शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया- शिक्षा का अधिकार, हर बच्चे का अधिकार।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















