न्यायाधीश ने जेल का निरीक्षण कर बंदी साक्षरता अभियान सहित सुधारात्मक नवाचारों को सराहा

सिहोरा :प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर कृष्णमूर्ति मिश्रा ने शनिवार को सब जेल सिहोरा का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की सचिव शक्ति वर्मा, न्यायाधीश मंजुल सिंह तथा जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।
जेल का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता,भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं बंदियों के लिए संचालित सुधारात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात आयोजित विधिक सहायता शिविर में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता,उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बंदियों की समस्याओं एवं प्रकरणों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णमूर्ति मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान जेलर दिलीप नायक द्वारा संचालित बंदी साक्षरता अभियान एवं अन्य सुधारात्मक नवाचारों तथा जेल की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं मानवीय प्रयास बंदियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, विधिक सशक्तिकरण तथा समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापना की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक हैं।कार्यक्रम के अंत में जेलर नायक द्वारा का प्रधान न्यायाधीश का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं विधिक जागरूकता के लिए भविष्य में भी ऐसे नवाचार निरंतर जारी रहेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















