नया समाचार
अवैध खनन और परिवहन में लगे वाहनों पर करें कठोर कार्यवाही,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बहोरीबंद मे 10 हाइवा अवैध मुरूम व 8 हाइवा गिट्टी भंडारण पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई,बहोरीबंद सरपंच पति पर कसा कानूनी शिकंजा बीकानेरवाला के किचन और स्टोर में मिली गंदगी,स्वीट्स के कारखाने में पुरानी मिठाई को किया जा रहा था रिसाइकल,नष्ट कराई 20 किलो मिठाई जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं गांव की नई सरकार के साढ़े चार साल,मझौली की सिमरिया आलासूर औऱ हथलेवा पंचायत भवन के सामने गंदगी तो कहीं गिट्टी के ढेर वाणिज्य कर अधिकारी के जबलपुर भोपाल सागर के ठिकानों पर सुबह 6 बजे पहुँच गई लोकायुक्त

बहोरीबंद मे 10 हाइवा अवैध मुरूम व 8 हाइवा गिट्टी भंडारण पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई,बहोरीबंद सरपंच पति पर कसा कानूनी शिकंजा

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बहोरीबंद तहसील मुख्यालय मे बुधवार को राजस्व विभाग ने मुरम व गिट्टी के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है!ग्राम पंचायत बहोरीबंद के सरपंच पति ब्रजेश गुप्ता के खिलाफ शासकीय जमीन से मुरूम का अवैध खनन कर उसका अवैध भंडारण करने के मामले में राजस्व विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुरूम से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जाता है कि ग्राम पंचायत बहोरीबंद के सरपंच पति ब्रजेश गुप्ता द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में मुरूम का अवैध उत्खनन कर उसे ऊंचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व अमले ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि सरपंच पति द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से मुरूम का अवैध रूप से परिवहन कर नियम विरुद्ध तरीके से एक स्थान पर भंडारण किया जा रहा था।इस संबंध में नायब तहसीलदार माधव मोगरे ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि बहोरीबंद में बड़े पैमाने पर मुरूम का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां मुरूम से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली खड़ी पाई गई। पूछताछ में कोई वैध दस्तावेज या रॉयल्टी पर्ची प्रस्तुत नहीं की जा सकी। जिसके बाद नियमानुसार मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर मुरूम से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अभिरक्षा में रखा गया है।
ब्रजेश गुप्ता के उक्त भंडारण स्थल सिमरापटी खसरा नंबर 41 के अंशभाग पर सूर्या होटल के सामने 10 हाईवा मुरम का डंप पाया गया जिसे भी प्रशासन ने अपने कब्जे मे लिया!

अखिलेश गुप्ता पर भी कसा शिकंजा 

बहोरीबंद निवासी अखिलेश गुप्ता पर राजस्व विभाग ने कानूनी शिकंजा कसा!अखिलेश गुप्ता के भंडारण स्थल से भी 8 हाईवा गिट्टी, दो हाईवा रेत व दो हाईवा डस्ट का डंप मिला!
उक्त निर्माण सामग्री का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला!
जिस पर उक्त निर्माण सामग्री को जब्त किया गया ओर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के अधिकारियो को जानकारी दी गईं!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें