वाणिज्य कर अधिकारी के जबलपुर भोपाल सागर के ठिकानों पर सुबह 6 बजे पहुँच गई लोकायुक्त

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:लोकायुक्त की टीम ने वाणिज्य कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के जबलपुर भोपाल सागर के ठिकानों पर  आज सुबह 6 बजे दबिश दी तो हड़कम्प मच गया।बताया जा रहा है की जांच के दौरान 264.64% आय से अधिक सम्पत्ति और करोड़ों के बंगले,, प्लाट,, एलआईसी पॉलिसी,, बैंक अकाउंट भी जांच के दायरे मे आये हैं।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  मनीष कुमार जैन वाणिज्यिक कर अधिकारी कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर, निवासी-भवन कमांक 33, 34 रिलाएबल डेवलपर कॉलोनी जिलहरी जिला जबलपुर के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक सुुश्री अंजूलता पटले को कार्यालय आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग जबलपुर में वाणिज्यिक कर अधिकारी हाल पदस्थापना दमोह के पद पर पदस्थ मनीष कुमार जैन के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक बृज मोहन सिंह नरवरिया के द्वारा कारवाई गई। सत्यापन सही पाये जाने पर आरोपी मनीष कुमार जैन के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधित 2018) धारा 13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आज 27 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से आरोपी के 3 ठिकानों पर छापा कार्यवाही अभी भी जारी है।

*छापा कार्यवाही मे यह सम्पत्ति हुई उजागर*

वहीँ कार्यवाही के दौरान जिला जबलपुर में अनावेदक ने स्वयं के नाम से जबलपुर में 278.74 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 1,43,60,880/-रु है।2. जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.14 वर्ग मीटर, भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375/-रु है।3. जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 116.1वर्ग मीटर, प्लाट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत 95,6,375/-रु है।
4. जिला भोपाल में अनावेदक की पत्नी निधि जैन के नाम से 180 वर्ग मीटर भूमि क्रय की है जिस पर अनावेदक ने बंगला बनाया है जिसकी अनुमानित कीमत 22,87,126/-रु है।
5. अनावेदक के द्वारा अपनी पत्नी निधि जैन के नाम 402.41 वर्ग मीटर प्लाॅट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,68,550/- रूपये है।6. अनावेदक ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से भोपाल में 83.18 वर्ग मीटर का फ्लैट क्रय किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,34,630/- रूपये है।7. अनावेदक ने अपनी माता शशि जैन के नाम से बन्डा सागर में 92.93 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 23,49,140/- रूपये है।8. 8. अनावेदक ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 91.07 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 43,19,388/- रूपये है।9. अनावेदक ने अपने पिता कोमल चंद जैन के नाम से बन्डा सागर में 111.48 वर्ग मीटर का प्लाट क्रय कर उस पर मकान बनाया है जिसकी अनुमानित लागत 28,6,485/- रूपये है।
10. अनावेदक ने अपनी पत्नी निधि जैन के नाम से मारुति स्विफ्ट कार एवं सुजुकी एक्सेस वाहन क्रय की है जिसका अनुमानित मूल्य 5 लाख 10 हजार रुपए है।11. अनावेदक द्वारा अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम से बीमा पॉलिसी ली गई है जिनका अनुमानित व्यय 33,93,986/रुपए हैl

*ये मिली अनुपात हीन सम्पत्ति*

आरोपी मनीष कुमार जैन की कुल आय 1,03,73,317/-रु के विरूद्ध कुल 3,78,25,707/-रु का व्यय किया जाना अभी तक की जाँच में पाया गया है जो कि कुल अर्जित आय का 264.64 प्रतिशत अनुपातहीन है।

*कार्यवाही मे 3 सदस्यों का दल*
*टीम-1

उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह नरवरिया, राहुल गजभिये एवम अन्य टीम सदस्य
टीम-2*श्रीमती रेखा प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण शशि मस्कुले, जितेंद्र यादव एवम अन्य टीम सदस्य
टीम-3 श्रीमती रजनी तिवारी, निरीक्षक एवं अन्य टीम सदस्य सभी ठिकानों पर
मौजूद है,!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें