महारास रास की हुई लीला,सजीव झाँकियों ने मोहा मन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : शरद पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार को स्लीमनाबाद तहसील मैं आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया।तहसील क्षेत्र के मंदिरों मैं सुबह से लेकर देर शाम तक धार्मिक आयोजन चलते रहे!स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी रसिक बिहारी जू मंदिर में अमृतमयी आनंद रस बरसा। शरद महोत्सव के अवसर पर श्री राधाकृष्ण जी का जीवंत महारास अवतरित हुआ।वही जगदीश धाम खिरहनी मे मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान का पुष्पों और फलों से श्रंगार किया गया।दोपहर को मंदिर मे महिलाओ के द्वारा भजन संकीर्तन किया गया तो शाम को भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद लगाकर वितरण किया गया।
साथ ही खीर का प्रसाद वितरण किया गया!

लघु वृंदावन धाम बांधा मे मना शरद महोत्सव 

श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में रविवार की रात स्नानदान  पूर्णिमा पर शरद महोत्सव मनाया गया!भगवान श्री राधाकृष्ण जी एवं गोप गोपीकाओं की सजीव झाकियों के अपूर्व महारास के दर्शन से उपस्थित जनसमूह भाव विभोर होकर मग्नावस्था में डूब गया ।  निशि मिश्रा, गौरी दुबे, अंजली अग्रवाल एवं आरती पटेल के कुशल संयोजन मे 50 बाल कलाकारों ने जैसे ही महारास की प्रस्तुति प्रदान की वैसे ही समूचे परिसर में ऐसा प्रतीत हुआ जैसे साक्षात श्री राधाकृष्ण अपनी गोपियों के साथ प्रत्यक्ष प्रकट होकर नृत्य कर रहे हैं। नन्हे- नन्हे बाल कलाकारों द्वारा नौ दुर्गा शक्ति स्वरूपा नृत्य के साथ स्थानीय बालिकाओं एवं देवियों के द्वारा भगवान के समक्ष गरबा नृत्य की भावपूर्ण सेवा दी गई। जिस कारण लघु वृंदावन धाम बांधा का वातावरण वृंदावन के निधि वन मे श्री राधा कृष्ण ज़ी के महारास की भांति प्रतीत हुआ!सायं 7 बजे भगवान मुरलीमनोहर ,आदि शक्ति मां गायत्री ,भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी एवम विघ्न विनाशक गणेश की भव्य नृत्य महाआरती हुई तथा खीर प्रसाद वितरित हुआ।इस दौरान मंदिर परिवार की ओर से नवनीत चतुर्वेदी, महेश पाठक, सीताराम मिश्रा, सत्येंद्र त्रिपाठी, मनोज पाठक, नितिन पाठक ,कृष्णकांत पांडे, रिंकू दुबे, हरि दुबे, मनीष मिश्रा आदि ने कलाकारों का सम्मान एवं प्रोत्साहन प्रदान किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें